बैंगलोर

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 15 लाख रुपए चुराए

एक साथ पहुंचे इन लोगों नें बैंक के कर्मचारियों को बातों में फंसा दिया
2 min read
jainism
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 15 लाख रुपए चुराए

मण्ड्या. भारतीय स्टैट बैंक की शाखा में सोमवार को ग्राहक बन कर पहुंचे 8-10 लोगों ने बैंक की महिला कैशियर का ध्यान भटका कर 15 लाख रुपए गायब कर दिए। पुलिस के मुताबिक लुटेरे हिंदी में बात कर रहे थे। एक साथ पहुंचे इन लोगों नें बैंक के कर्मचारियों को बातों में फंसा दिया। इनमें से एक व्यक्ति कैश काउंटर तक पहुंचा तथा उसने कैशियर को किसी बहाने से चेंबर से बाहर आने पर मजबूर किया। इस दौरान इस टोली में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने कैशियर के चेंबर में रखे 15 लाख रुपए उठा लिए।

जब कैशियर चेंबर में पहुंची तो उसने देखा की कैश काउंटर के पास रखे 15 लाख रुपए गायब थे। इस बीच सारे लोग एक-एक कर बैंक से निकल चुके थे। बैंक के प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।


दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
मण्ड्या. श्रीरंगपट्टण तहसील में गुड्स टेम्पो द्वारा बाइक सवार को टक्करमारने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। अरकेरे ग्रामीण थाना प्रभारी विनीता गौड़ा ने बताया कि बन्नूर गांव निवासी गंगाधर (38) को शनिवार शाम मंड्या कोप्पल चौराहा पर बन्नूर गांव की तरफ मुड़ते समय सामने से आ रहे टेम्पो ने टक्करमार दी। गंगाधर की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

मकान से नकदी और आभूषण चोरी
बेंगलूरु. कोडिगेहल्ली थानांतर्गत सहकार नगर के डी ब्लॉक स्थित गुरुराज नामक व्यक्ति के सूने मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने 215 ग्राम सोने के आभूषण तथा 5 हजार की नकदी चुरा ली। शिकायतकर्ता गुरुराज के मुताबिक 19 अगस्त को उनके परिजन बाहर गए थे। सोमवार को जब वे शहर लौटे, तब यह मामला उजागर हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Published on:
21 Aug 2018 06:53 pm
Also Read
View All
पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’