बैंगलोर

स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की पढ़ाई, रैपर की पहचान और अब पीएम पद के दावेदार

-नेपाल के युवा नेता बालेंद्र शाह का रहा है बेंगलूरु से खास कनेक्शन नेपाल Nepal की राजनीति में तेजी से उभर रहे युवा नेता बालेंद्र शाह Balendra Shah का बेंगलूरु से भी खास संबंध रहा है। नेपाली राजनीति के दिग्गजों को धराशायी कर 35 वर्ष की उम्र में हिमालयी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री Youngest […]

2 min read
Mar 09, 2026
नेपाली राजनीति के दिग्गजों को धराशायी कर 35 वर्ष की उम्र में हिमालयी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने की दौड़ से चर्चा में आए शाह ने शहर के यलहंका स्थित निट्टे मीनाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एम. टेक की पढ़ाई की थी।

-नेपाल के युवा नेता बालेंद्र शाह का रहा है बेंगलूरु से खास कनेक्शन

नेपाल Nepal की राजनीति में तेजी से उभर रहे युवा नेता बालेंद्र शाह Balendra Shah का बेंगलूरु से भी खास संबंध रहा है। नेपाली राजनीति के दिग्गजों को धराशायी कर 35 वर्ष की उम्र में हिमालयी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री Youngest Prime Minister बनने की दौड़ से चर्चा में आए शाह ने शहर Bengaluru के यलहंका स्थित निट्टे मीनाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी Nitte Meenakshi Institute of Technology से एम. टेक की पढ़ाई की थी।

ये भी पढ़ें

Nepal Election: ओली और प्रचंड के सामने युवाओं की चुनौती, Gen-Z का मिशन-‘इस बार पुराने नेताओं को…’

शांत, अनुशासित और मेहनती छात्र

शाह ने वर्ष 2016 से 2018 के बीच इस संस्थान से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग structural engineering में एम. टेक किया। संस्थान के उप कुलसचिव और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर श्रेयस ए. वी. ने उन्हें एक शांत, अनुशासित और मेहनती छात्र के रूप में याद करते हुए कहा कि उस बैच में नेपाल के तीन छात्र थे और शाह ने विदेशी छात्र कोटे के तहत प्रवेश लिया था। पढ़ाई में वे काफी अच्छे थे और उनका सीजीपीए 9 से अधिक था। श्रेयस के अनुसार शाह पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर रहते थे और अक्सर अपने विषय से जुड़े सवाल लेकर उनके पास आते थे।

राजनीति की ओर कोई झुकाव दिखाई नहीं देता था

दिलचस्प बात यह है कि कॉलेज के दिनों में शाह ने राजनीति में कोई खास रुचि नहीं दिखाई थी। संस्थान के अधिकांश प्रोफेसर उन्हें एक मेहनती और पढ़ाकू छात्र के रूप में याद करते हैं। श्रेयस ने बताया कि उस समय उनके भीतर राजनीति की ओर कोई झुकाव दिखाई नहीं देता था, लेकिन पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण स्पष्ट नजर आता था।

काफी प्रतिभाशाली थे

पढ़ाई के साथ साथ शाह कैंपस में संगीत, खासकर रैप म्यूजिक Rap Music के लिए भी जाने जाते थे। श्रेयस के अनुसार वे उस समय से ही रैप करते थे और काफी प्रतिभाशाली थे। सहपाठियों के साथ उनका व्यवहार भी दोस्ताना था।

सहपाठियों के मुताबिक शाह कॉलेज के दिनों में लो प्रोफाइल रहते थे, लेकिन अपने काम पर पूरा ध्यान देते थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ साथ संगीत के प्रति अपने जुनून को भी बनाए रखा और एम. टेक के दौरान नेपाली रैप गीत लिखते और प्रस्तुत करते थे।

एक पूर्व सहपाठी ने बताया कि शाह अक्सर रैप और गीतों के बोल लिखने को लेकर चर्चा करते थे। उनके अनुसार इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान भी संगीत उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा था।

गर्व की बात

श्रेयस ने कहा कि शाह काइ पड़ोसी देश के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर बढ़ना उनके लिए सुखद आश्चर्य है। उन्होंने कहा, अपने छात्र को पड़ोसी देश का नेता बनते देखना गर्व की बात है। उम्मीद है कि किसी दिन उनसे फिर मुलाकात होगी।

गौरतलब है कि काठमांडू के महापौर Mayor of Kathmandu रह चुके बालेंद्र शाह नेपाल में पहले एक रैपर Rapper और युवा चेहरे के रूप में चर्चित हुए और बाद में सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होकर बड़ी राजनीतिक पहचान बनाई।

बालेन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के कॉलेज के स्वायत्त पाठ्यक्रम के पहले बैच के 24 छात्रों में शामिल थे। यूट्यूब पर अपनी लोकप्रियता के कारण वे शिक्षकों और सहपाठियों के बीच एक रैपर के रूप में भी पहचाने जाते थे। हालांकि, बेंगलूरु में उनके शिक्षकों का कहना है कि काठमांडू के महापौर बनने से पहले उन्हें बालेन की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

Published on:
09 Mar 2026 07:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर