बैंगलोर

विद्यार्थियों ने साध्वी से लिया आशीर्वाद

साध्वी मंजूरेखा ने कहा कि जैन दर्शन में सभी समस्याओं का समाधान करने की ताकत है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 6:40 PM IST
janism
विद्यार्थियों ने साध्वी से लिया आशीर्वाद

बेंगलूरु. गांधीनगर तेरापंथ भवन में साध्वी कंचनप्रभा के सान्निध्य में एसीटीएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों का समाधान किया।
कॉलेज के प्राचार्य ने पूछा कि जैनिज्म का क्या मतलब है।

साध्वी ने आत्मवाद के साथ पुनर्जन्म को समझाया तथा तर्क के साथ शाकाहार की विशेषता बताई। साध्वी मंजूरेखा ने कहा कि जैन दर्शन में सभी समस्याओं का समाधान करने की ताकत है।

पूरा विश्व जैन धर्म में व्याख्यायित अनेकांत को सहारा मानता है। नशामुक्त जीवन सद्भावना तथा अहिंसा यह जैन जैनत्व का गौरव है। अहिंसा यात्रा के जरिए जन जीवन को जीने का नया आधार दिया है।

लाखों लोग उनके सान्निध्य में पहुंचकर नया जीवन प्राप्त कर रहे हैं। साध्वी निर्भय प्रभा तथा चेलनाश्री भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

---

खुशहाली की कामना के साथ जातरा महोत्सव पूर्ण
मंड्या. श्रीरंगपट्टण-बन्नूर रोड स्थित अरवटकोप्पल गांव के शिव मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा के दिन शुरू हुआ दस दिवसीय जातरा महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ।

जातरा महोत्सव में जिलभर सें आए किसानों ने बैलों की पूजा कर सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। लोगों ने जमकर खरीदारी की।

बैलों की प्रतियोगिता में हष्ट पुष्ट व तगड़े बैल रखने वाले किसानों को देवस्थान संघ ने सम्मानित किया। तमिलनाडु के व्यापारी कृष्णा ने कहा कि इस बार व्यापार अच्छा चला। किसान मरिगौड़ा ने कहा कि अब बैलों की कीमत नहीं रही।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया