9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपराधी ने पुलिस दल पर किया हमला

जवाबी हमले में खुद घायल
less than 1 minute read
Google source verification
CRIME

अपराधी ने पुलिस दल पर किया हमला

कलबुर्गी. एक हिस्ट्रीशीटर ने रविवार को यहां पुलिस बल पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस को उस पर गोलियां चलानी पड़ीं।

इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित ग्रीन पार्क में हिस्ट्रीशीटर प्रदीप को लेकर उस जगह की निशानदेही कराने पहुंची थी, जहां उसने अवैध हथियार छिपाकर रखे थे।

जब पुलिस इन हथियारों को तलाश रही थी, तभी प्रदीप ने पुलिस पर हमला कर दिया। उसने पुलिस कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी, तब अशोक नगर थाने के पुलिस निरीक्षक रमेश कांबले ने उसके पैर पर गोली चला कर उसे गिरफ्तार किया।

प्रदीप के खिलाफ कलबुर्गी के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, डकैती समेत 19 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

---

कम्मनहल्ली जैन संघ का स्नेह मिलन
बेंगलूरु. कम्मनहल्ली जैन संघ का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को स्थानक वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ के तत्वावधान में हुआ। रक्षित बंगाणी ने भरतनाट्यम एवं हुनांशा काठेड़-सोनू ने गीत पेश किए।

नए सदस्यों रिखबचंद कोठारी, विजयराज, सुभाषचंद सिंघवी, चन्द्रकांत सकलेचा एवं कन्हैयालाल सांखला ने विचार व्यक्त किए।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग