
चार दिनों में 13 लाख से अधिक लोगों ने देखा मेला
बेंगलूरु. यहां कृषि विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज, महिला एवं बाल विकास, सूचना विभाग तथा गांधी कृषि विज्ञान केंद्र (जीकेवीके) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कृषि मेले में जनसैलाब उमड पड़ा।
मेले में 600 से अधिक स्टॉल्स स्थापित किए गए थे। गत चार दिनों में 13 लाख से अधिक लोगों ने कृषि मेले का दौरा किया।
मेले में कृषि उपकरणों के स्टॉल्स, देशी नस्ल के गोवंश के स्टॉल्स, होम गार्डन, बेकरी उत्पाद प्रशिक्षण स्टॉल्स पर अधिक भीड़ दिखाई दी। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, उत्तर कर्नाटक के विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल्स पर भीड दिखाई दी।
बेंगलूरु कृषि विवि के प्रोफेसर डॉ के.शिवराम के मुताबिक मेले के पहले दिन 1 लाख 10 हजार दूसरे दिन 2 लाख 50 हजार तीसरे दिवन 4 लाख तथा रविवार को अंतिम दिन 5 लाख 50 हजार लोग मेले में पहुंचे।
मेले में चार दिनों में कुल मिलाकर 5 करोड़ 81 लाख रुपए का कारोबार किया गया। साथ में कृषि ने नवोन्मेष तथा नवाचार का उपयोग कर कृषि को लाभदायक बनाने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया।
Published on:
19 Nov 2018 06:26 pm
