9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

प्रतिमा पर पुष्प-हार पहनाकर दीप प्रज्वलित कर प्रसाद का भोग लगाया।
less than 1 minute read
Google source verification
jaini

बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

मैसूरु. खांडल विप्र सभा मैसूरु के तत्वावधान में रविवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह सीरवी समाज भवन प्रांगण में मनाया गया। सर्वप्रथम आराध्य देव परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प-हार पहनाकर दीप प्रज्वलित कर प्रसाद का भोग लगाया।

पंडित राहुल शर्मा ने मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर एक-दूसरे को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

तन्मय माटोलिया एवं समाज की महिलाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। बाद में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

समाज के अध्यक्ष द्वारा विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। प्रभुदयाल काछवाल एवं गीता देवी का शॉल ओढ़ा कर एवं पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया।

समाज के अध्यक्ष देव प्रकाश रुथला, उपाध्यक्ष प्रमोद पीपलवा, सचिव राहुल रुथला, उप सचिव अशोक काछवाल, कोषाध्यक्ष मालचंद सिहोटा मौजूद रहे।

---

मंड्या. आईटी नर्सिंग कॉलेज में रविवार को कन्नड़ राज्योत्सव मनाया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 महिलाओं का सम्मान हुआ। नगर सभा सदस्य विद्या, मीनाक्षी, लीलावती सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग