9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामायिक दिवस के रूप में मनाई गणेशीलाल की जयंती

सरस्वती साधना अनुष्ठान
less than 1 minute read
Google source verification
jainism

सामायिक दिवस के रूप में मनाई गणेशीलाल की जयंती

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हनुमंतनगर के तत्वावधान में रविवार को कर्नाटक गज केसरी गणेशीलाल की जयंती तप, त्यागपूर्वक सामायिक दिवस के रूप में मनाई गई।

साध्वी सुप्रिया ने बालक-बालिकाओं को विशेष रूप से ज्ञान की अभिवृद्धि के लिए ज्ञान की देवी सरस्वती साधना विभिन्न मंत्रोच्चारों के साथ करवाई।

साध्वी सुविधि ने वीर स्तुति का पारायण करवाया। सरस्वती आराधना कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को हनुमंतनगर संघ की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

इस अवसर पर शिक्षक संजय कुमार कचोलिया एवं हनुमंतनगर महिला मंडल ने सरस्वती साधना अनुष्ठान में अपनी सेवाएं दीं।

संघ अध्यक्ष हुक्मीचंद कांकरिया एवं संघ मंत्री महावीरचंद धारीवाल ने स्वागत किया। संचालन सहमंत्री सुरेश कुमार धोका ने किया। उपाध्यक्ष अशोक कुमार गादिया ने आभार जताया।

---

मंड्या. आईटी नर्सिंग कॉलेज में रविवार को कन्नड़ राज्योत्सव मनाया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 महिलाओं का सम्मान हुआ। नगर सभा सदस्य विद्या, मीनाक्षी, लीलावती सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग