बैंगलोर

आम जनता का होगा चुनाव घोषणा पत्र : मोइली

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल गांधी यहां शुक्रवार को चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे।

2 min read
Apr 27, 2018

मेंगलूरु. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल गांधी यहां शुक्रवार को चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे। यह केवल कांग्रेस पार्टी का दस्तावेज नहीं बल्कि आम आदमी के विकास का संकल्प पत्र होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा चुनाव घोषणा पत्र मसौदा समिति के अध्यक्ष वीरप्पा मोइली ने यह जानकारी दी।

यहां गुरुवार को उन्होंने बताया कि समाज के विभिन्न स्तरों के लोगों के साथ संवाद कर लोगों की अपेक्षाओं का ध्यान रखते हुए यह चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार चुनावी घोषणा पत्र में राज्य के विभिन्न जिलों की विकास योजनाओं की मांगो पर चिंतन-मंथन के साथ इन विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की रूपरेखा तय की गई है।


उन्होंने बताया कि इन जिलों के समग्र विकास के लिए वर्ष 2025 तक कार्ययोजना तैयार की गई है। चुनाव घोषणा पत्र के साथ एक पुस्तिका भी जारी होगी जिसमें चुनावी घोषणा पत्र के विकास कार्यों के लिए आवंटित अनुदान की एकदम सही और विस्तृत जानकारी होगी।

नरेंद्र मोदी जुमलों के सरदार
बेंगलूरु. नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार ने गत 4 वर्षों के दौरान केवल घोषणाएं देने के अलावा और कुछ भी नहीं किया है। प्रति वर्ष 2 करोड़ रोजगारों का सर्जन जैसे अपने ही चुनावी वादों को भाजपा ने जुमले करार देकर देश के युवाओं का विश्वासघात किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने यह बात कही। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में यहां गुरुवार को उन्होंने कहा कि कर्नाटक के 5 करोड़ मतदाताओं को भाजपा के झूठे वादों से भ्रमित नहीं होना चाहिए।

भाजपा सरकार के कार्यकाल में रोजगारों के सर्जन की बात तो दूर रही इस कार्यकाल में विमौद्रीकरण के कारण उद्यम तहस-नहस होने से देश में लाखों युवा बेरोजगार हुए। मोदी सरकार के पहले 2 वर्षों में 1 करोड़ 49 लाख युवा बेरोजगार बनें।भाजपा शासित राज्यों में भी उद्यम क्षेत्र दम तोड रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो बेहाल है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बाते करनेवाले भाजपा के नेता व्यापम घोटाला, एसएसमी घोटालों पर मौन क्यों है?वास्तव में देखा जाए तो व्यापम घोटाला आजाद हिंदुस्थान का सबसे बड़ा घोटाला है।भाजपा शासित मध्य प्रदेश में वर्ष2007 से लेकर वर्ष2013 तक इस घोटाले में 76 लाख 76 हजार युवाओं के साथ धोखाधड़ी की गई है।

Published on:
27 Apr 2018 06:00 am
Also Read
View All