17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जितिन प्रसाद भारतीय राजनेता हैं। उनका जन्म शाहजहांपुर में 19 नवंबर 1973 में हुआ था। उनके पिता जितेन्द्र प्रसाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। जितिन प्रसाद ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दून पब्लिक स्कूल देहरादून, उत्तराखंड से तथा स्नातक में दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था, अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान से MBA किया। जितिन प्रसाद वर्ष 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव बने। 2004 में अपने गृह लोकसभा सीट, शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़े व जीत हासिल की। वर्ष 2008 में वे पहली बार केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री बने। 2009 में जितिन 15वीं लोकसभा के लिए चुनाव धौरहरा से लड़े व विजयी हुए। यूपीए सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहे हैं।