बैंगलोर

अभिनेत्री से ऑटो चालक ने की अभद्रता

जब वे उचित दर पर किराए देने पर अडिग रहीं तो ऑटो चालक ने बुरा-भला कहा और अश्लील भाषा का प्रयोग कर हमला भी किया
2 min read
crime
अभिनेत्री से ऑटो चालक ने की अभद्रता

बेंगलूरु. सुब्रमण्यापुर पुलिस थाने में दर्ज एक रिपोर्ट के अनुसार एक ऑटो चालक ने कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री के साथ अभद्रता की है। अभिनेत्री ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह जयनगर चौथेे ब्लॉक से उत्तरहल्ली जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं। तावरकेरे स्थित निवास के सामन ऑटो से उतरीं। ऑटो चालक ने मीटर दर से ज्यादा किराया देने के लिए कहा। जब वे उचित दर पर किराए देने पर अडिग रहीं तो ऑटो चालक ने बुरा-भला कहा और अश्लील भाषा का प्रयोग कर हमला भी किया। अभिनेत्री ने ऑटो का नंबर भी पुलिस को दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


निर्माण मजदूर की हत्या
बेंगलूरु. यलहंका न्यू टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक का गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार वीरसागर निवासी सगाय राज (30) एक निर्माण मजदूर था। वह मंगलवार रात भोजन करने के बाद घर से बाहर निकला था और वापस नहीं आया। बुधवार सुबह उसका शव एक नाले में मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर जरूरी कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। हत्या के कारण का पता नहीं चला है। प्राथमिक पड़ताल में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है।


कार का शीशा तोड़ 10 लाख रुपए उड़ाए
बेंगलूरु. संजय नगर पुलिस थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपए चुरा लिए। पुलिस के अनुसार हेब्बाल निवासी रियल एस्टेट एजेन्ट राजशेखर ने बैंक से 10 लाख रुपए निकाले और कार में रख दिए। इस दौरान एक मित्र के साथ चाय पीने एक होटल गए। इसी बीच किसी ने शीशा तोड़कर बैग चुरा लिया, जिसमें 10 लाख रुपए थे। राजशेखर ने संजय नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हमला कर 5.71 लाख रुपए लूटे
बेंगलूरु. शहर के बाहरी इलाके एचएसआर लेआउट में एक व्यापारी पर हमला कर अज्ञात लोगों ने नकद 5.71 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार एसएसआर लेआउट पहले सेक्टर निवासी सत्यनारायण व्यापारी हैं। वह मंगलवार रात कार में घर पहुंचे। कार को गैराज में खड़ा करने के लिए गैराज का दरवाजा खोलने लगे। उसी समय बाइक पर आए दो लोगों ने हमला कर हाथ से बैग छीना और भाग गए। बैग 5.71 लाख रुपए, दुकान की चाबियां, एटीएम कार्ड और कुछ दस्तावेज थे। सत्य नारायण की शिकायत पर एचएसआर लेआउट पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों को तलाश कर रही है।

Published on:
20 Sept 2018 04:56 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत