शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बीती रात आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब पकड़ने के लिए छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे ग्रामीणों को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने गांव में करीब पचास से ज्यादा घरों में घुस कर ग्रामीणों को पकड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की, गाड़ियों में तोड़फोड़ की।