सहायक जिला अभियोजन अधिकारी केदार सिंह कौरव ने पैरवी करते हुए बताया कि 8 अगस्त 2012 को छात्र स्वप्निल चैरसिया पिता संजय चैरसिया 19 वर्ष निवासी चौरसिया मुहल्ला सिवनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि हम लोग चार पहिया वाहन से इन्दौर के लिए जा रहे थे जब हम लोग फंदा टोल टैक्स के पास पहुंचे तभी वाहन चालक आरोपी सूरज मानेश्वर पिता सुरेश मानेश्वर, मरार कोतवाली वालाघाट ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर पलटा दिया। हादसे में शोभा व संजय चौरसिया की मौत हो गई, स्वप्निल, सीमा चौरसिया, अभिषेक, मान्यता को चोटें आई। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण कायम कर चालान न्यायालय में पेश किया।