
शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार के दौरान पिछले पांच साल में 3700 से अधिक किसानों ने आत्महत्याएं की हैं
बेंगलूरु. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राज्य कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार खिलाफ लोगों को आक्रोश है और अगले चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।
शाह ने मंगलवार को चिकमगलूरु और हासन जिले में सभाओं को संबोधित करते हुए ेकहा कि वे जहां जहां भी राज्य में गए हैं, सभाओं में काफी भीड़ उमड़ी है जो इस बात का सबूत है कि राज्य में लोगों में नाराजगी है और वे बदलाव चाहते हैं। प्रदेश के चिक्कमगलूरु जिले के प्रास के बाद मंगलवार की शाम हासन जिले के अरकलगुड में सभा को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार के दौरान पिछले पांच साल में 3700 से अधिक किसानों ने आत्महत्याएं की हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो कर्नाटक को कांग्रेस मुक्त बना सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विकास का हिसाब मांगने का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि भाजपा विकास पर खर्च किए गए हरेक रुपए का हिसाब देने के साथ ही देश भर में करवाए गए विकास कार्याों के बारे में बताएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की चार पीढियों के शासन के बावजूद देश में अभी तक गरीबी दूर नहीं हुई है।
-------------
भाजपा से दोस्ती की गलती फिर नहीं : कुमार
बेंगलूरु. जनता दल ध के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि वे चुनाव के बाद भाजपा के साथ दोस्ती की गलती नहीं दोहराएंगे। शहर के सी वी रमन नगर, जीवन बीमा नगर और बसवनगुड़ी में प्रचार के दौरान कुमारस्वामी ने भाजपा के साथ परोक्ष दोस्ती के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर ऐसा कुछ होता वे उत्तर कर्नाटक में इतनी गर्मी के बावजूद चुनाव प्रचार करने नहीं जाते।