बैंगलोर

गिरोह के सदस्य की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

इनकी पहचान आंध्रप्रदेश के पाल ब्रह्मय्या (60), अभिषेक (32) और धनराज (24) के तौर पर की गई है

2 min read
गिरोह के सदस्य की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

बेंगलूरु. कर्नाटक में इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने पुरानी दुश्मनी और पुलिस से मुखबिरी के कारण अपने ही गिरोह के सदस्य की चलती बस में हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आंध्रप्रदेश के पाल ब्रह्मय्या (60), अभिषेक (32) और धनराज (24) के तौर पर की गई है।

आरोपियों ने अपने ही गिरोह के एक सदस्य सुरेश (45) की हत्या की योजना बनाई थी। आंध्र प्रदेश पुलिस ने सुरेश को हिरासत मे लेकर गिरोह के बारे मे विस्तृत जानकारी प्राप्त की। फिर उनके ठिकानों पर छापे मार कर चोरी का माल और अन्य कीमती चीजें जब्त की थीं। इसकी जानकारी देने पर सुरेश की हत्या का कई बार प्रयास किया।

ये भी पढ़ें

मेंगलूरु के लिए शुरू हुई अंत्योदय एक्सप्रेस

सुरेश डर के मारे अपने परिवार सहित होसकोटे चला गया था। वहां भी खतरा महसूस होने पर वह परिवार को लेकर कोनप्पना अग्रहार में रहने लगा। गत 21, फरवरी को तीनों आरोपी कोनप्पन अग्रहार पहुंच गए। सुरेश ने उन्हें देखा तो बीएमटीसी की चलती बस में चढ़ गया। आरोपियों ने बस में चढ़ कर यात्रियों के सामने ही उसकी हत्या की और फरार हो गए थे।

सुरेश के पुत्र रवीन्द्र कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सुरेश पहले तीनों आरोपियों के साथ एक गिरोह का सदस्य था। इस गिरोह ने आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के पोन्नारी, सातानपल्ली, निजामाबाद, मन्देरपेट, इब्राहीमपट्टण, नल्लूर, करनूल, रानीपेट, पेन्नामल्लूर, नवीपेटा, वारणी, नायडूपेट, येरागुन्टा, मंगलागिरी, नेलमंगल, एचएएल, एस.आर.नगर, इलेक्ट्रानिक सिटी और अन्य पुलिस थानों में हत्याएं, डकैती, लूट, अपहरण, दुष्कर्म समेत कई अपराध किए थे। तीनों आरोपियो से 12 लाख रुपए के विभिन्न कंपनियों के 50 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पौधरोपण कार्यक्रम 12 को
मैसूरु. अग्रवाल समाज मैसूरु की ओर से पर्यावरण सप्ताह के तहत 12 जून को विजयनगर दूसरा स्टेज में कर्नाटक बैंक के पास पौधरोपण किया जाएगा। सुबह 10 बजे से हाइटेंशन वायर पार्क की चारो ओर पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष 3 हजार पौधे लगाकर महाराज अग्रसेन वाटिका का निर्माण करने का उद्देश्य है।

ये भी पढ़ें

धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देना कांग्रेस की हार का कारण नहीं
Published on:
10 Jun 2018 08:19 pm
Also Read
View All
‘पहले चरण में सिर्फ 10 मंत्री लेंगे शपथ’, कांग्रेस नेता अशोक पट्टन ने कर्नाटक कैबिनेट को लेकर किया खुलासा

सिद्धारमैया के कई मंत्रियों का कटेगा पत्ता? शिवकुमार की नई कैबिनेट में इन चौंकाने वाले चेहरों की होगी एंट्री!

आम आदमी कुछ नहीं? प्रेगनेंट पत्नी को ले जा रहे पति ने सड़क पर दिया धरना, गर्वनर के लिए ट्रैफिक रोकने पर जताया गुस्सा

IPL 2026 Final: ‘बेंगलुरु के साथ अन्याय हुआ है’, RCB के आईपीएल जीतने के बाद डीके शिवकुमार ने ऐसा क्यों कहा

कर्नाटक में 3 जून को शपथ ग्रहण, पहले से ही शुरू हो गई मंत्री पद के लिए कलह, कई कांग्रेस विधायकों ने ठोका दावा