बैंगलोर

दो गिरफ्तार, 1.75 करोड़ जब्त

आरोपियों की पहचान बंटवाल तहसील में बीसी रोड के अब्दुल मन्नान (29) और...

less than 1 minute read
दो गिरफ्तार, 1.75 करोड़ जब्त

मेंगलूरु. पुलिस ने एक आभूषण की दुकान के कर्मचारी का अपहरण करने और धन लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर नकद 1.75 करोड़ रुपए जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान बंटवाल तहसील में बीसी रोड के अब्दुल मन्नान (29) और पडिल क्षेत्र के रजाक (23) के तौर पर की गई है।

ये भी पढ़ें

स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद को अपनाना अनिवार्य होगा

शहर के रथ बीदी स्थित एक आभूषण की दुकान का कर्मचारी मंजुनाथ गणपति (35) गत 23 सितंबर को मुंबई से कुल 2.35 करोड़़ रुपए लेकर मेंगलूरु पहुंचा था।

लेडी हिल बस स्टैंड के पास बस से उतर कर पैदल जाते समय उसका अपहरण किया गया। कार में छह लोग सवार थे।

उन्होंने मंजुनाथ गणपति की खूब पिटाई कर उसे बजपे बस स्टॉप के पास छोड़कर चले गए थे। मंजुनाथ गणपति ने पुलिस थाने में उस पर हमला कर केवल 15 लाख रुपए लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने इस मामले की जांंच कर दो आरोपियो को गिरफ्तार कर नकद 1.75 करोड़ रुपए जब्त किए। जबकि अन्य 60 लाख रुपए अन्य चार आरोपियों के पास है और उनकी तलाश जारी है।

मंजुनाथ गणपति ने रिपोर्ट दर्ज कराते समय कम धनराशि बताने से उस पर सन्देह होने लगा है। इस सिलसिले में पुलिस जांच कर रही है।

इसकी जानकारी आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को दी गई है। आभूषण की दुकान के मालिक के बार में जांच होगी।

पुलिस आयुक्त टी.आर.सुरेश ने इस सफलता से संतुष्ट होकर सीसीबी के पुलिस निरीक्षक शांताराम, पुलिस उप निरीक्षक श्याम सुंदर और अन्य कमंचारियों को एक लाख रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें

कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में विलंब बर्दाश्त नहीं : उपमुख्यमंत्री
Published on:
07 Nov 2018 03:03 pm
Also Read
View All