12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में विलंब बर्दाश्त नहीं : उपमुख्यमंत्री

लक्ष्य समयबद्धता के साथ पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
Google source verification
g parmeshwara

कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में विलंब बर्दाश्त नहीं : उपमुख्यमंत्री

बेंगलूरु. सरकार कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अधिकारियों की लेटलतीफी को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। विकास कार्यक्रमों के लक्ष्य समयबद्धता के साथ पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को यहां बेंगलूरु शहरी जिला पंचायत सभागार में आयोजित कर्नाटक विकास कार्यक्रम (केडीपी) की प्रगति समीक्षा बैठक में यह बात कही।

बैठक में मोजूद जिला कृषि अधिकारियों ने उनको ऋण माफी योजना, फसल बीमा योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

इस पर उन्होंने किसानों की ऋण माफी योजना के बारे में सही जानकारी जुटाने व अनुदान का इस्तेमाल कर कार्यक्रमों के त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शहरी जिले में डेंगू, मलेरिया, चिक्कनगुन्या जैसे रोगों की रोकथाम के लिए कार्यक्रम शुरू करने की जानकारी दी।

बैठक में स्थाई समितियों के सदस्यों ने शिकायत की कि जिले में ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता योजना के तहत 79 शुद्ध पेयजल इकाइयां स्थापित करने का अनुमोदन किया गया है लेकिन पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण इनका संचालन ठीक से नहीं हो रहा है और कुछ स्थानों पर टैंकरों के जरिए पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

परमेश्वर ने कार्यपालन इंजीनियर को तत्काल समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा वितरित किए जा रहे बीपीएल व एपीएल राशनकार्ड के बारे में सूचनाएं जुटाने के बाद उन्होंने शेष बचे राशनकार्ड का वितरण कार्य दो माह में पूरा करने व सार्वजनिक वितरण प्र्रणाली के तहत नियमित राशन आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने ग्रामीण विकास व पंचायत राज, पशुपालन विभाग ,आबकारी विभाग के अधिकारियों से भी कामकाज की रिपोर्ट प्राप्त की।

बैठक में बेंंगलूरु शहरी जिला पंचायत के अध्यक्ष मुनिराजु, उपाध्यक्ष पार्वती चंद्रप्पा, विधायक एसटी सोमशेखर, विधान परिषद सदस्य देवेगौड़ा, जिलाधिकारी विजयशंकर, जिला पंचायत की सीइओ अर्चना के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।