12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केपीएससी दफ्तर में कर्मचारी ने सहकर्मी पर किया जानलेवा हमला

विधानसौधा पुलिस ने घटना के तुरंत बाद नटराज को हिरासत में ले लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
special

केपीएससी दफ्तर में कर्मचारी ने सहकर्मी पर किया जानलेवा हमला

बेंगलूरु. कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) के कार्यालय में सोमवार को हुए घटनाक्रम में एक कर्मचारी ने दो दूसरे कर्मचारियों पर दरांती से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ सहायक नटराज (28) ने अपने समकक्ष जयलक्ष्मी (26) और रामू पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। विधानसौधा पुलिस ने घटना के तुरंत बाद नटराज को हिरासत में ले लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नटराज तलाकशुदा है और जयलक्ष्मी उसकी दोस्त है। नटराज ने कुछ दिन पहले ही उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन जयलक्ष्मी ने उसे ठुकरा दिया क्योंकि वह पहले से शाादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।

इसके बाद उसने नटराज से दूरी बना ली। इस बात से नाराज नटराज सोमवार सुबह करीब 11 बजे जयलक्ष्मी के पास पहुंचा और उससे विवाद करने लगा।

दोनों के बीच बहस के दौरान अचानक उसने धारदार हथियार निकाला और जयलक्ष्मी के सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

यह देख कर जब उनके एक और सहकर्मी रामू ने उसे रोकने का प्रयास किया तो नटराज ने रामू पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया।

विधानसौधा पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उसने मौके पर जाकर नटराज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।