बैंगलोर

वीर गाथा प्रतियोगिता में दो छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 100 में शामिल

दोनों छात्राओं को गणतंत्र दिवस Republic Day की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली New Delhi में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Rajnath Singh यह सम्मान प्रदान करेंगे।

less than 1 minute read
Jan 19, 2026
सानवी यारगोप्पा

कर्नाटक Karnataka के हुब्बल्ली की दो छात्राओं ने वीर गाथा Veer Gatha 5.0 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर में शहर का नाम रोशन किया है। वी.एस. पिल्लै इंग्लिश मीडियम स्कूल की सानवी यारगोप्पा और डॉ. जी.वी. जोशी रोटरी इंग्लिश मीडियम स्कूल की जायना शेख को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 100 विद्यार्थियों में स्थान मिला है।

रक्षा मंत्रालय Ministry of Defence और शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1.92 करोड़ छात्रों ने भाग लिया था।कक्षा 10 की छात्रा जायना शेख को शॉर्ट वीडियो मेकिंग श्रेणी में शीर्ष 100 में चुना गया है। उनका वीडियो नागालैंड Nagaland की स्वतंत्रता सेनानी रानी गैदिनल्यू पामई के जीवन और योगदान पर आधारित है। वहीं, कक्षा 7 की छात्रा सानवी यारगोप्पा ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृति/पेंटिंग के माध्यम से भारत के वीर नायकों की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर शीर्ष 100 में जगह बनाई।

दोनों छात्राओं को गणतंत्र दिवस Republic Day की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली New Delhi में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Rajnath Singh यह सम्मान प्रदान करेंगे।छात्राओं की इस उपलब्धि पर उनके विद्यालयों, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Published on:
19 Jan 2026 06:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर