बैंगलोर

भारी बारिश से उफनी भद्रा और अन्य नदियां

घर पर पेड़ गिरने से दस साल की लड़की घायल हुईभूस्खलन से दो मकानों को नुकसान

2 min read
भारी बारिश से उफनी भद्रा और अन्य नदियां

बेंगलूरु. कर्नाटक के कुद्रेमुख और आसपास के इलाकों में मानसून की सक्रियता के चलते भारी बारिश होने से भद्रा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और नदी तटों पर बसे गांवों में पानी भरने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण मकान ढहने से संपत्ति के नुकसान और लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं।

चिकमगलूरु जिले के कग्गनल्ला पाडि़ल गांव में एक घर पर पेड़ गिरने से दस साल की लड़की प्रज्ञा घायल हो गई। मुडिग़ेरे तालुक में तेज हवाएं चलने से कई पेड़ उखड़ गए। गौडल्ली-भैरापुर मार्ग पर एक पेड़ गिरने से भैरापुर और होसकेरे के बीच यातायात बंद हो गया। एनएच 234 पर पेड़ गरने से करीब एक घंटे तक यातायात जाम रहा। मन्निकेरे में भूस्खलन के कारण दो घरों को नुकसान होने की खबरें मिली हैं।

ये भी पढ़ें

समता, न्याय, करुणा से होगा जीवन सुंदर

तेज बारिश के कारण तुुंगा, भद्रा, चिक्काल्ला और जपवती नदियों का जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ता जा रहा है। इलाके के किसानों को डर है कि अगर बारिश से राहत नहीं मिली तो अदरक की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। कोडग़ु जिले में भागमंडल और तलकावेरी में भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। भागमंडल-नोपाक्लू मार्ग पर कावेरी नदी के चढऩे से पानी भरने के कारण यातायात बंद हो गया। जिले के कॉफी उत्पादकों ने लगातार बारिश के कारण काम नहीं होने से मजदूरों को अवकाश दे दिया है।

धारवाड़ जिले में मानसून की गतिविधियां शनिवार रात तेज होने के बाद रविवार को पूरे दिन बारिश होती रही। उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुर, हलियाल, सिरसी और सिद्दापुरा तालुकों में भारी बारिश हो रही है। इस कारण किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कोप्पल जिले के कुष्तगी तालुक और हनुमासागर में किसान बोनी के लिए खेतों को तैयार कर रहे हैं। हनुमासागर में एक चैक डैम ओवरफ्लो होने से बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होता जा रहा हैै। कोप्पल के साथ ही कलबुर्गी जिले में भी लगातार बारिश जारी है।

तुंगा बांध लबालब, पानी छोडऩा शुरू
शिवमोग्गा जिले में तुंगा बांध लबालब होने से रविवार को 13 हजार क्यूसैक पानी बांध से छोड़ा गया। जिले के सागर तालुक में स्थित जोग जलप्रपात भी अच्छी बारिश से कल-कल करने लगा है। शरावती नदी के बेसिन में हो रही बारिश के कारण जिले के अन्य बांधों का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बल्लारी, बेलगावी, दावणगेरे, गदग, उड़पी, हावेरी और दक्षिण कन्नड़ जिलों के साथ ही अन्य जिलों से भी लगातार बारिश होने की सूचनाएं हैं।

ये भी पढ़ें

महावीर स्वामी ने किया सत्य का विकास
Published on:
11 Jun 2018 06:32 pm
Also Read
View All