बैंगलोर

दैनिक कार्यों में करें हिंदी का प्रयोग

सिंडिकेट बैंक में हिंदी दिवस मनाया
2 min read
hindi diwas
दैनिक कार्यों में करें हिंदी का प्रयोग

बेंगलूरु. सिंडिकेट बैंक के राजभाषा प्रभाग, प्रधान कार्यालय, मणिपाल की ओर से महाप्रबंधक वीरेश पट्टणशेट्टी की अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कॉरपोरेट कार्यालय, बेंगलूरु से आए कार्यपालक निदेशक एस कृष्णन मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि एवं अन्य ने दीप प्रज्वलन किया। अनसूया जगदीश एवं अनुराधा की ईश वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।

स्वागत राजभाषा के प्रभारी महाप्रबंधक कुमारय्या ने किया। उन्होंने दैनिक बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करके उत्तम ग्राहक सेवा प्रदान करने की अपील की। राजभाषा प्रभाग के प्रभारी एवं सहायक महाप्रबंधक मृत्युंजय मिश्र ने बैंक में राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। सहायक महाप्रबंधक कृष्णानंद बालिगा एवं मुख्य प्रबंधक डॉ. मनीष कुमार ने क्रमश: गृह मंत्री एवं वित्त मंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। प्रबंधक (राजभाषा) ओम प्रकाश ने पुरस्कार वितरण की घोषणा की।

कार्यपालक निदेशक एस कृष्णन ने राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए कार्यालयों, संबंधित कार्यपालकों एवं अधिकारियों को राजभाषा शील्ड एवं श्रेष्ठता प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि कृष्णन ने टीम भावना के साथ समर्पित होकर कार्य करने की सलाह दी। प्रधान कार्यालय के स्टाफ ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन सहायक प्रबंधक (राजभाषा) पप्पु माहतो ने किया। धन्यवाद सहायक महाप्रबंधक एम के गोयल ने दिया।


हिंदी की महत्ता पर डाला प्रकाश
बेंगलूरु. सेंट क्लारेट कॉलेज में बुधवार को हिंदी दिवस मनाया गया। सुराणा कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डाक्टर रामकली शर्मा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उप प्राचार्य फादर विनीत जार्ज ने कहा कि राष्ट्र को एकसूत्र में बांधकर रखने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह में प्राचार्य डाक्टर साबू जार्ज, मादेश एन, डाक्टर रश्मिी रै और डाक्टर सुप्रिया सिंह ने भी विचार रखे।

---

ग्रीन मैराथन 2 दिसम्बर को
बेंगलूरु. एसबीआइ समूह की ओर से ग्रीन मैराथन बेंगलूरु में 2 दिसम्बर को होगा।

Updated on:
20 Sept 2018 07:53 pm
Published on:
20 Sept 2018 07:53 pm
Also Read
View All
Karnataka ED Raid: कर्नाटक में ED पर सियासी संग्राम तेज! DK शिवकुमार के दावे पर BJP का पलटवार, बोले- ‘नाम पता हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं?’

‘राम मंदिर के लिए देशभर से आई ईंटें और रुपए, लेकिन हुआ दुरुपयोग’, डीके शिवकुमार ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

गणेश जुलूस को मस्जिद के सामने से ले जाने पर रोक का आरोप, कर्नाटक में BJP-Congress आमने-सामने

NLSIU में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग से भड़का विवाद, ABVP ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रशासन से की रद्द करने की मांग

Karnataka Cabbie Murder Case: हादसा नहीं था कत्ल! कैब में बैठे यात्री ने ऐसे रची साजिश, CCTV और मोबाइल ने खोल दिया पूरा राज