15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोखाधड़ी का आरोपी उदय गौड़ा श्रीलंका भागा

पुलिस ने केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाकर आरोपी के यहां से फरार होने का प्रयास करने की स्थिति में उसे गिरफ्तार करने को कहा था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 20 Sep 2018, 7:37 PM IST

CRIME

धोखाधड़ी का आरोपी उदय गौड़ा श्रीलंका भागा

बेंगलूरु. संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के लिए जाली दस्तावेज बनाने के आरोप का सामना कर रहे आरोपी उदय गौड़ा (48) के श्रीलंका भाग जाने की जानकारी मिली है। कब्बन पार्क पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार रात शेषाद्रिपुरम के लिंक रोड स्थित उसके निवास पर छापा मारा था। इसकी भनक पाकर उदय गौड़ा फरार हो गया था। पुलिस ने केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाकर आरोपी के यहां से फरार होने का प्रयास करने की स्थिति में उसे गिरफ्तार करने को कहा था। वहां अधिकारियों ने बताया कि उदय गौड़ा श्रीलंका गया है।

पुलिस ने न्यायालय से सर्च वारंट और गिरफ्तारी का वारंट लेकर उसे निवास पर छापा मारा। जिसमें नकद राशि और कई दस्तावेज जब्त किए। उदय गौड़ा गोवा और श्रीलंका में कैसिनो क्लब चलाता है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में ब्रिगेड रोड के पास करोड़ों रुपयों की की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का मामला कब्बन पार्क पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। उस पर उद्योगपति कलईमणि के साथ 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
अब राज्य सरकार उदय गौड़ा की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने केन्द्र सरकार से सिफारिश करने वाली है।

मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि विधायकों को लालच देकर उनकी सरकार को गिराने में कुछ सूदखोरों की भूमिका है। जिनमें उदय गौड़ा का नाम भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उदय गौड़ा के खिलाफ सरकार को गिराने की साजिश रचने के मामले भी पड़ताल की जा रही है।


पत्नी को मारकर खुद की आत्महत्या
मंड्या. मलवल्ली तहसील में एक व्यक्ति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक गवडग़ेरी गांव निवासी बसप्पा (58 ) का सोमवार रात को पत्नी बसमन्नी से झगड़ा हुआ था। बसप्पा ने आवेश में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से बसमन्नी पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी का शव वहीं छोड़ बसप्पा फरार हो गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। इस बीच मंगलवार शाम को गांव के बाहर एक खेत में बसप्पा का शव पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।