31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं मंत्री पद का दावेदार नहीं : सतीश

एक सवाल के जवाब में सतीश ने स्पष्ट किया कि वे केवल पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में राहुल गांधी से भेंट करने के लिए जा रहे हैं

2 min read
Google source verification
satish

मैं मंत्री पद का दावेदार नहीं : सतीश

बेंगलूरु. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक सतीश जारकीहोल्ली ने स्पष्ट किया है कि वे मंत्रिपद के दावेदार नहीं हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि सिद्धरामय्या की सरकार में मंत्री पद से हटने के तीन माह बाद ही गुंडुलपेट सीट के उपचुनाव में पार्टी को जिताकर अपनी क्षमता साबित की है। बीते विधानसभा चुनाव में बादामी से सिद्धरामय्या की जीत सुनिश्चित कर अपने सामथ्र्र्य को पुष्ट किया है। जब जरूरत पड़ी है, तब उन्होंने पार्टी के लिए काम किया। बुधवार को मैं नई दिल्ली जा रहा हूं, वहां पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट कर विमर्श किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में सतीश ने स्पष्ट किया कि वे केवल पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में राहुल गांधी से भेंट करने के लिए जा रहे हैं। सिद्धरामय्या सहित प्रदेश कांग्रेस के नेता विधान परिषद के चुनाव के संबंध में चर्चा करने के लिए दिल्ली गए हैं, लिहाजा वे उनके साथ दिल्ली नहीं गए। सिद्धरामय्या यदि दिल्ली में मिल गए तो ठीक, अन्यथा उनके बेंगलूरु लौटने के बाद मुलाकात की जाएगी।


हमने गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश नहीं की : श्रीरामुलु
बेंगलूरु. भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक बी. श्रीरामुलु का कहना है राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल-एस एवं कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार को गिराने की भाजपा ने कोई कोशिश नहीं की। कांग्रेस के नेता ही एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। पार्टी की विशेष बैठक में भाग लेने आए श्रीरामुलु ने कहा कि गठबंधन सरकार में अधिकारियों के तबादलों के कारण कांग्रेस नेताओं में नाराजगी पैदा हुई है। इस सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। इसी वजह से सत्ताधारी दलों के नेता भाजपा पर अनर्गल दोषारोपण का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका का निर्वहन कर रही है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वे ईश्वर की शपथ लेकर कहते हैं कि मैंने कांग्रेस व जद-एस के किसी भी विधायक से संपर्क नहीं किया है। राज्य में गठबंधन की सरकार यदि स्वत: ही गिर जाती है तो हम वैकल्पिक सरकार का गठन करने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस के नेता ही सरकार को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं और हम उनके क्रियाकलापों को केवल देख रहे हैं। सरकार की गलतियों का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग