बैंगलोर

तपन के तबादले पर उठे सवालों की तपन से क्यों सहमी मोदी सरकार

अब अहमदबाद में ही रहेंगे वरिष्ठ वैज्ञानिक तपन मिश्राबतौर वरिष्ठ सलाहकार देंगे सेवाएंतीन दिन पहले हुआ था बेंगलूरु स्थानांतरण
2 min read
tapan mishra
तपन के तबादले पर उठे सवालों की तपन से क्यों सहमी मोदी सरकार

बेंगलूरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के शीर्ष विज्ञानी और अहमदाबाद स्थित इसरो अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) के पूर्व निदेशक तपन मिश्रा का बेंगलूरु तबादला फिलहाल रोक दिया गया है। वे अहमदाबाद स्थित इसरो अनुप्रयोग केंद्र से ही अपनी सेवाएं देंगे। हालांकि, उनके पद में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वे इसरो के वरिष्ठ सलाहकार पद पर बने रहेंगे।

इसरो के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद स्थित इसरो अनुप्रयोग केंद्र में ही तपन मिश्रा को उचित सुविधाएं और लॉगिस्टिक द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले मिश्रा का तबादला 20 ुजलाई को बेंगलूरु स्थित इसरो मुख्यालय में किया गया था। कहा जा रहा था कि उनकी नियुक्ति इसरो अध्यक्ष के. शिवन के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर की गई है लेकिन इसरो अध्यक्ष की ओर से जारी नए आदेश में उनका पद 'वरिष्ठ सलाहकार, इसरोÓ बताया गया है। एसएसी के निदेशक पद पर डीके दास की नियुक्ति हुई है।


अचानक तबादले पर उठे थे सवाल
गौरतलब है कि, तपन मिश्रा के अचानक तबादले पर कई सवाल उठाए जा रहे थे। अंतरिक्ष विभाग के वरिष्ठ शीर्ष वैज्ञानिक तपन मिश्रा ने वर्ष 1984 में बतौर डिजिटल हार्डवेयर इंजीनियर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर राडार विकसित करने में उनकी अहम भूमिका रही है। पिछले कई वर्षों से वे उपग्रहों के लिए अहम तकनीक विकासित करने में अतुलनीय योगदान दे रहे थे। माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग पे-लोड के लिए सिस्टम डिजाइन, प्लानिंग और विकास उनके जिम्मे था।

वे उस टीम का नेतृत्व कर रहे थे जो भविष्य के रिमोट सेंसिंग उपग्रह का विकास कर रही है। अत्याधुनिक रिमोट सेंसिंग प्रणाली, विभिन्न प्रकार के उन्नत राडार, मिलीमीटर वेव साउंडर और उन्नत स्कैटेरोमीटर का विकास उनके नेतृत्व में हो रहा था। पूर्व में वो बेंगलूरु स्थित इनोवेशन प्रबंधन कार्यालय का प्रमुख रह चुके हैं। मिश्रा निगरानी उपग्रहों के उपकरणों के फैब्रिकेशन और पे-लोड विकास में निर्णायक भूमिका निभा रहे थे। कहा जा रहा है कि मिश्रा इसरो द्वारा उपग्रहों के निर्माण में निजी क्षेत्र को बढ़ावा दिए जाने के विरोध में थे जिसके कारण उनका तबादला किया गया।

Published on:
24 Jul 2018 04:13 pm
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक