बैंगलोर

दुनिया विजय दूसरी पत्नी के साथ पुलिस के सामने पेश

पुलिस ने उनके परिवार के खिलाफ घरेलू झगड़ों को लेकर समाज में अशांति फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

less than 1 minute read
duniya vijay
दुनिया विजय दूसरी पत्नी के साथ पुलिस के सामने पेश

बेंगलूरु. विवादों में घिरे अभिनेता दुनिया विजय और दूसरी पत्नी कीर्तिगौड़ा ने बुधवार को पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अन्नामलई के सामने पेश होकर बयान दिया।

बाद में विजय ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने उनके परिवार के खिलाफ घरेलू झगड़ों को लेकर समाज में अशांति फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वे सोमवार को कुछ निजी कारणों से नहीं आ पाए इसलिए बुधवार को पेश हुए। उन्होंने कहा कि वे पहली पत्नी नागरत्ना से तलाक लेना चाहते हैं।

कई साल पहले तलाक की अर्जी दाखिल की थी। फैमिली कोर्ट ने बच्चों के भविष्य के कारण सभी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने का सुझाव दिया तो सुझाव को मान कर वे नागरत्ना के साथ रहने लगे थेे।

लेकिन नागरत्ना ने उनका इतना मानसिक उत्पीडऩ किया कि वे घर से निकल गए। वे अब भी अपने बच्चों की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।

विजय की दूसरी पत्नी नागरत्ना पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। उसे दोबारा नोटिस देने का फैसला किया गया है।

Published on:
08 Nov 2018 06:21 pm