
सरकारी बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत
कोलार. श्रीनिवासपुर के करीब एक सरकारी बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई और एक लड़की जख्मी हो गई।
पुलिस के अनुसार अराकेरे गेट के पास तेज गति से आ रही सरकारी बस ने बाइक को टक्कर मारी।
बाइक पर सवार मंजुनाथ रेड्डी (50) और अरब जान (23) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय बीमार बच्ची को सरकारी एस.एन.आर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अवसर पर कोलात्तूर गांव निवासी मंजुनाथ रेड्डी की सात वर्षीय नवासी को तेज बुखार था।
वह अरब जान की सहायता से बच्ची को बाइक पर श्रीनिवासपुर में चिकित्सक को दिखाने ले जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
श्रीनिवासपुर पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली है। इस अवसर पर पुलिस ने जरूरी कारवाई कर मंजुनाथ रेड्डी और अरब जान के शवों का पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।
Updated on:
08 Nov 2018 06:16 pm
Published on:
08 Nov 2018 06:16 pm
