
प्रबंधन कॉलेजों के विद्यार्थी सीखेंगे भ्रष्टाचार निरोधक उपाय
बेंगलूरु. बेंगलूरु विवि, बेंगलूरु सेंट्रल विवि और बेंगलूरु उत्तर विवि से संबद्ध 57 प्रबंधन कॉलेजों के 6000 से ज्यादा विद्यार्थी भ्रष्टाचार निरोधक उपायों की पढ़ाई भी करेंगे।
इस विषय पर अलग से 10 घंटे एक मॉड्यूल होगा। व्याख्यान, उद्योग में भ्रष्टाचार पर केस स्टडी और चर्चा होगी।
बीयू में केनरा बैंक स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के निदेशक प्रो. के.जनार्दनम ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के जिम्मेदार प्रबंधन शिक्षा सिद्धांतों के तहत इस कार्यक्रम को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
एमबीए विद्यार्थियों के लिए यह विषय आगे चलकर लाभदायक होगा। काम के दौरान भ्रष्टाचार संबंधित मुद्दों से निपटने में आसानी होगी।
इंटर्नशिप या काम के दौरान नैतिक दुविधाओं से निपटने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बैक पेपर के लिए वीटीयू देगा दो अवसर
बेलगावी. विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विवि (वीटीयू) ने वर्ष 2003 से वर्ष 2009 बैच के विद्यार्थियों को बैक पेपर में उत्तीर्ण होने के लिए और दो अवसर देने का निर्णय लिया है। वीटीयू कार्यकारी परिषद के अनुसार विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि वैसे विद्यार्थी जो आंतरिक परीक्षा में शामिल न हुए हों या जिनके पास परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा में अनिवार्य 75 फीसदी उपस्थिति न हो वे इस अवसर का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
परीक्षा का आयोजन इस वर्ष दिसम्बर और अगले वर्ष जनवरी में होगा। अधिक जानकारी के लिए वीटीयू से संपर्क किया जा सकता है।
Published on:
08 Nov 2018 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
