बांसवाड़ा

Rajasthan News : हमला करने घर में घुसा पैंथर, हार्ट अटैक से मौत…गांव में हड़कंप

बांसवाड़ा के हिरजी दईड़ा गांव में घर के बाहर अलाव ताप रहे एक युवक पर पैंथर ने अचानक हमला कर घायल कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2025, 8:10 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

बड़ोदिया (बांसवाड़ा)। समीपवर्ती हिरजी दईड़ा गांव में घर के बाहर अलाव ताप रहे एक युवक पर एक पैंथर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पैंथर घर की ओर भागा और एक मकान में घुस गया। परिजनों ने परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर एकत्र होने लगे। सूचना मिलने पर बागीदौरा क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश गरासिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पैंथर घर से बाहर निकलने की कोशिश करता रहा।

रेस्क्यू टीम पहुंची तो देखा कि तेंदुए की स्थिति सामान्य नहीं है और उसके मुंह से झाग निकल रहे हैं। पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग द्वारा करवाए गए पोस्टमार्टम में हार्ट फेल होना मौत का कारण बताया गया है।

इधर, पैंथर के हमले में घायल युवक शांतिलाल (15) पुत्र मीठालाल मईड़ा को एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

देखते-देखते हो गई मौत

उधर, हीरजी दईड़ा में ग्रामीणों ने शंकर के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पैंथर की निगरानी में डट गए। बागीदौरा रेंजर सुरेश गरासिया टीम के साथ पहुंचे। पतरे की छत और ईंट-पत्थर के घर के अंदर पैंथर उछल-कूद करते पेटियां, मक्का आदि सामान बिखेरता दिखा।

फिर पिंजरा आगे कर जैसे ही वनकर्मी ने उसे पकड़ने के लिए दरवाजा खोला, पैंथर जमीन पर गिर पड़ा। वनरक्षक ओमप्रकाश डामोर के अनुसार उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। चंद पलों में उसने पूंछ पटकी और निढाल हो गया।

Updated on:
7 Dec 2025, 8:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: इस गांव में 1952 से अब तक वार्ड पंच के लिए नहीं पड़ा एक भी वोट, जाजम पर बैठकर होता है फैसला

CM Bhajanlal : ‘भाजपा में कार्यकर्ता कब नेता बन जाए, तय नहीं’, सीएम भजनलाल बोले- मैं भी एक दिन सरपंच था

राजस्थान के 77 में 59 हाइवे से 50% फीसदी हरियाली ‘गायब’, सैटेलाइट ऑडिट में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

बांसवाड़ा: दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी, लेकिन उससे पहले ही उठी पिता की अर्थी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति बनी हॉट सीट, रेशम मालवीया और सुभद्रा गरासिया में कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?