बांसवाड़ा

खेत में फसल काटते समय सांप के डसने से महिला की मौत, पीछे छोड़ गई चार पुत्रियां और एक पुत्र

सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ईटाला में खेत में मक्का की फसल काट रही महिला को जहरीले सांप ने डस लिया।

less than 1 minute read
Photo- Patrika

सज्जनगढ़। सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ईटाला में एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव की बद्दी पत्नी मणिया वलवाई (36 वर्ष) खेत में मक्का की फसल काटने के बाद उसे इकट्ठा कर रही थी, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया।

महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सज्जनगढ़ ले जाया गया। उपचार के दौरान हालत गंभीर होने के कारण महिला ने सोमवार दोपहर को दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

Jhalawar: ‘ड्रग्स क्वीन’ के आलीशान मकान पर चला बुलडोजर, 50 जवानों के साथ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम पुलिस की मौजूदगी में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि खेत में सांप को देखने के बाद उसे सपेरे से पकड़वाया गया।

थाना अधिकारी का चार्ज संभाल रहे एएसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला को दाएं हाथ पर फसल काटते समय सांप ने डसा था। सांप के जहरीला होने से उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे चार पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गई है।

Published on:
08 Oct 2025 04:14 pm
Also Read
View All
बांसवाड़ा: जीजा के साथ जा रही महिला को जंगल में उठा ले गए थे हैवान, सामूहिक दुष्कर्म कांड का छठा आरोपी गिरफ्तार

Banswara Gang Rape : बांसवाड़ा में सामूहिक दुष्कर्म से महिला बदहवास, 5 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी भी डिटेन, होगी शिनाख्त परेड

Banswara: जली रोटियां और पोहे लेकर कलक्ट्रेट पहुंची KGBV की छात्राएं, बोलीं-साहब! हमसे खाना बनवाते हैं, परेशान करते हैं

राजस्थान के बांसवाड़ा में हैवानियत: 10 बदमाशों ने महिला को अगवा कर रात भर किया सामूहिक दुष्कर्म

Save Aravalli : बांसवाड़ा जिले के ईको सिस्टम पर बड़ा संकट, सूख जाएगा राजस्थान का ‘चेरापूंजी’, पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट

अगली खबर