Fatal Attack For Not Making Rotis: तीनों युवक अपने साथ चिकन लेकर डायनिंग हॉल पहुंचे। वहां कुक प्रेम लंसाल को 8-10 रोटी बनाने के लिए कहा। उसने रोटी बनने में ज्यादा समय लगने की बात कहकर मना कर दिया।
Rajasthan Crime: बांसवाड़ा के गढ़ी थाना पुलिस ने नेपाली युवक पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि 24 वर्षीय मोरड़ी निवासी अजय पुत्र हरीश, 20 वर्षीय मोरड़ी निवासी ऋतिक पुत्र विनोद निनामा और 23 वर्षीय जुनैद हुसैन उर्फ कालू पुत्र जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है।
गढ़ी सीआई रोहित कुमार ने बताया कि तीनों युवक अपने साथ चिकन लेकर डायनिंग हॉल पहुंचे। वहां कुक प्रेम लंसाल को 8-10 रोटी बनाने के लिए कहा। उसने रोटी बनने में ज्यादा समय लगने की बात कहकर मना कर दिया। उसने कहा कि वे खुद रोटी बना लें और उसकी लागत के पैसे उसे दे दें।
इस बात पर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर तीनों ने उससे मारपीट की और फिर चले गए। रात में तीनों युवक फिर आए और मारपीट की। मुख्य आरोपी अजय ने चाकू से प्रेम का गला काट दिया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें चाप नदी में घेरा डालकर पकड़ लिया।