बांसवाड़ा

Banswara Crime : चार सगे भाइयों ने ‘कालू’ को मार डाला! मृतक की दोनों पत्नियां बोली- चर्च जाने का डाल रहे थे दबाव, जानें पूरा मामला

Banswara Crime : बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र के शंभूपुरा में एक युवक की उसके ही चार भाइयों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मृतक की दो पत्नियों ने कहा- चर्च जाने का डाल रहे थे दबाव। पुलिस ने इस आरोप को बताया बेबुनियाद। जानें पूरा मामला।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2025, 9:08 AM IST
Banswara Crime Four brothers killed 'Kaalu' deceased two wives said they were pressuring him to go to church
बांसवाड़ा. एमजी अस्पताल में रिपोर्ट दर्ज कराते परिजन। फोटो पत्रिका

Banswara Crime : बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र के शंभूपुरा में सोमवार शाम एक युवक की उसके ही चार भाइयों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मृतक की दोनों पत्नियों ने धार्मिक मान्यता व पूजा पद्धति पर असहमति के चलते हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने इसे बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पारिवारिक कलह इसकी असल वजह है।

कलिंजरा थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि शंभूपुरा निवासी लक्ष्मण सिंह सोलंकी भील के छह बेटे हैं। इनमें एक पक्ष में कालू सिंह और कमलेश हैं, जबकि दूसरे पक्ष में राकेश, हितेश, रविन्द्र और विनोद शामिल हैं। सभी भाई दीपावली पर गुजरात से घर आए थे, तब उनमें हुए पारिवारिक कलह के चलते बीते सोमवार शाम राकेश, हितेश, रविन्द्र और विनोद ने कालू को जमकर पीटा व कुल्हाड़ी मारी। बाद में अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

बड़ी पत्नी का आरोप- दी थी अंजाम भुगतने की धमकी

महात्मा गांधी जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मंगलवार को मौजूद कालूू की बड़ी पत्नी जीवी ने आरोप लगाया- ‘पति को उसके चार सगे भाइयों ने इसलिए मारा, क्योंकि दीपावली के दिन उसने चर्च जाने से इनकार कर दिया था। कालू की मंगली नाम की एक और पत्नी है। यीशू के वहां नहीं जाने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

मृतक कालू और उसकी पहली पत्नी जीवी व दूसरी पत्नी मंगली। फोटो पत्रिका

पुलिस ने पत्नी के बयान नहीं लिए

जीवी ने बताया कि पति गुजरात में सेंटिंग का काम करता था। पुलिस को रात में ही सूचना दी, लेकिन पुलिस ने उसकी बात दर्ज नहीं की, जबकि उसके देवर कमलेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया, जिसमें विवाद के सही कारण का जिक्र नहीं था।

पहले पीटा, फिर कुल्हाड़ी मारी

रिपोर्ट में मृतक के भाई कमलेश ने आरोप लगाया कि उसके सगे भाइयों राकेश, हितेश, रविन्द्र और विनोद ने घर पर आकर पहले कालू की पिटाई की और फिर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। 108 एबुलेंस से उसे अस्पताल ले गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मां को डाकण कहने की बात पर भाइयों में हुआ था झगड़ा

कालू की मां रती ने पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि बेटा कालू और कमलेश उसे डाकण कहकर रोज परेशान करते हैं। कालू शराब के नशे में गाली-गलौच करता था। पुलिस का दावा है कि इस हरकत से चारों भाई नाराज थे। झगड़े व हत्या की यही वजह थी।

अंदरूनी चोट से संभवत: हुई मौत

चारों भाइयों ने कालू पर डंडों और उल्टी कुल्हाड़ी से हमला किया। अंदरूनी चोट के कारण संभवत: उसकी मौत हुई। कमलेश की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है। सभी चार आरोपी भाइयों को डिटेन कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विक्रम सिंह, थानाधिकारी, कलिंजरा

अनुसंधान में ऐसा तथ्य आया तो शामिल करेंगे

अभी तक की जांच-पड़ताल में धार्मिक मान्यता के दबाव जैसा मामला सामने नहीं आया है। एफआइआर में भी इसका उल्लेख नहीं है। यदि आगे अनुसंधान में ऐसा कुछ सामने आया तो शामिल करेंगे।
सुधीर जोशी, पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ा

Updated on:
29 Oct 2025, 9:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Banswara : 20 मिनट के लिए पड़ोस में गई मां, लौटी तो घर से गायब मिली 5 माह की मासूम, सीसीटीवी ने खोली पोल

Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार