बांसवाड़ा

Banswara : पहली राखी थी, पीहर में सब कर रहे थे ललिता का इंतजार, पर पहुंची लाश, पूरा गांव हुआ गमगीन

Banswara : बांसवाड़ा शहर के ठीकरिया के नजदीकी भापोर गांव में सभी ललिता का इंतजार कर रहे थे। पहली राखी थी। पर बहन की लाश देखकर इकलौता भाई बदहवास हो गया। पूरा गांव गमगीन हुआ।

2 min read
Banswara First Rakhi everyone was waiting Lalitha parental home sister body arrived whole village was inconsolable
पलोदड़ा श्मशान घाट पर मृतका के पिता और भाई के साथ ग्रामीण। फोटो पत्रिका

Banswara : बांसवाड़ा शहर के ठीकरिया के नजदीकी भापोर गांव में नवविवाहिता की आत्महत्या से उपजा रोष दो दिन की कशमकश के बाद बुधवार को थमा। मृतका के पीहर पलोदड़ा में पहली राखी मनाने की तैयारी थी, वहां तीन दिन पहले जब शव ले जाया गया, तो परिवार के लिए कभी न मिटने वाला जख्म बन गया। यहां इकलौते भाई ने बहन की अर्थी को कंधा दिया तो दशा देखकर हर किसी की रुलाई फूट पड़ी। दोपहर बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

ससुराल में रस्सी के फंदे से लटकी मिली ललिता

गौरतलब है कि भापोर में तीन माह पूर्व ब्याही ललिता पत्नी अंकित दायमा सोमवार को भापोर के वड़लीपाड़ा फले में उसके ससुराल में रस्सी के फंदे से लटकी मिली थी। उसका शव पहले ही उतार लिए जाने से पलोदड़ा से हत्या कर लटकाने का आरोप लगाते हुए बवाल किया। फिर समझाइश के बाद शव पुलिस ने एमजी अस्पताल भेजा, तो दोनों पक्षों में खींचतान से पोस्टमार्टम मंगलवार शाम को हो पाया। फिर गहमागहमी बनी रहने से शव की सुपुर्दगी टल गई।

विवाद की आशंका पर पलोदड़ामार्ग पर डटा पुलिस जाब्ता। फोटो पत्रिका

ऐहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया, दोपहर बाद हुई अंत्येष्टि

इसके बाद बुधवार सुबह पीहर पक्ष ने शव अपने घर ले जाने का निर्णय किया तो भापोर के लोगों की रजामंदी दी। हालांकि तनातनी फिर शुरू होने की आशंका पर ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में दोपहर बाद अंत्येष्टि हुई।

कपड़े-सामान के लिए दिए पैसे, बहन के घर जाना था

मृतका के इकलौते भाई अर्जुन चरपोटा ने बताया कि पहली राखी होने से उसने बहन को कपड़े और अन्य सामान के लिए पैसे दिए थे। पूरा परिवार बुधवार को बहन के घर जाने वाला था, लेकिन बदकिस्मती रही कि उससे पहले यह घटना हो गई। इसके चलते खुशियां मनाने के दिन उसकी अर्थी उठानी पड़ी। इस दौरान मौके पर सरपंच विठला भाई, राजतालाब थानाधिकारी प्रवीणसिंह, कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह, पवन सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

Updated on:
07 Aug 2025 09:46 am
Published on:
07 Aug 2025 09:37 am
Also Read
View All
राजस्थान में अनोखा विवाह : बेटों ने कराई अपने बुजुर्ग माता-पिता की शादी, खुशी से झूमा पूरा गांव

Rajasthan : बांसवाड़ा में हत्या के प्रयास को दिखाया दुर्घटना, आरोपी कालूराम गिरफ्तार, जानें इस क्राइम का पूरा सच

राजस्थान में स्कूली खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी, मिलेंगे ₹250 प्रतिदिन, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश जारी

पुरुष नसबंदी रिपोर्ट: राजस्थान में रोज 3 लाख महिलाएं खा रहीं गर्भनिरोधक गोलियां, विशेषज्ञों ने जताई कैंसर की आशंका

Banswara Murder: रिश्ते की ताई ने मारा थप्पड़ तो भतीजे ने कर दी हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप, नहीं हुआ अंतिम संस्कार