बांसवाड़ा

Good News : बांसवाड़ा में मिली गोल्ड माइन, 3 किमी क्षेत्र में 11 करोड़ टन है शुद्ध सोना, नवम्बर में खुलेंगे एक्सप्लोरेशन के टेंडर

Good News : राजस्थान के लिए गुड न्यूज। बांसवाड़ा में गोल्ड माइन मिली है। जिले के घाटोल क्षेत्र के कांकरिया गांव के 3 किमी क्षेत्र में 11 करोड़ टन शुद्ध सोना मिलने का अनुमान है। नवम्बर में एक्सप्लोरेशन के टेंडर खुलेंगे।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2025, 12:40 PM IST
Banswara Found Gold Mine 3 km area 11 Crore tons pure gold exploration tenders to open in November
बांसवाड़ा में मिली गोल्ड माइन। फाइल फोटो पत्रिका

Good News : बांसवाड़ा के घाटोल के कांकरिया ब्लॉक में एक्सप्लोरेशन (‘छेद कर खुदाई’) के फिर से किए गए टेंडर आगामी नवंबर माह में खोले जाएंगे। जिले के घाटोल क्षेत्र के कांकरिया गांव में तीसरी गोल्ड माइन मिलने की पुष्टि कई वर्ष पूर्व हुई थी। अनुमान है कि यहां पर कई टन शुद्ध सोना निकल सकता है। यह कांकरिया ग्राम पंचायत और उसके आस-पास करीब 3 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में फैला है। इस पूरे क्षेत्र में 11 करोड़ टन से ज्यादा स्वर्ण अयस्क भंडार होने का अनुमान है।

सरकार ने 29 सितंबर को टेंडर जारी किए थे, इसमें 14 अक्टूबर तक आवेदन करना था। सरकार की ओर से टेंडर खोलने का समय 3 नवंबर दिया गया है। इससे पहले किए गए टेंडर में तकनीकी खामी बता कर खनन विभाग ने निरस्त कर दिया था।

पहले यहां मिल चुका

इससे पहले घाटोल क्षेत्र के ही जगपुरिया और भूकिया में स्वर्ण अयस्क मिले थे। यहां पर करीब 222 टन सोना होने का अनुमान है। यहां पर 113.5 मिलियन टन अयस्क की संभावना जताई गई है। इसमें अन्य कीमती धातु भी शामिल हैं। इसकी खुदाई के सरकार ने टेंडर भी किए थे। बाद में इसे भी तकनीकी कारण बता कर निरस्त कर दिया गया था। जबकि कंपनी 170 करोड़ रुपए जमा करा चुकी थी। ऐसे में कंपनी हाई कोर्ट चली गई। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने निरस्त के आदेश पर रोक लगा दी।

क्या होता है एक्सप्लोरेशन

एक्सप्लोरेशन के जरिए सटीक जानकारी निकाली जाती है। इसमें जमीन के अंदर काफी गहराई तक छेद किए जाते हैं। अंदर की मिट्टी, अयस्क या कुछ अन्य सभी की प्रयोगशाला में जांच कराई जाती है। इससे पता चलता है कि सोना किस रूप में मौजूद थे। कितने प्रतिशत है या अन्य कौन-कौन सी धातु मिल सकती हैं। इसमें दो से 3 साल का समय लगता है।

Updated on:
28 Oct 2025, 12:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Banswara : 20 मिनट के लिए पड़ोस में गई मां, लौटी तो घर से गायब मिली 5 माह की मासूम, सीसीटीवी ने खोली पोल

Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार