बांसवाड़ा

अब माही डेम से आई बड़ी खुशखबरी, कभी भी खुल सकते हैं गेट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

अच्छी बारिश के चलते माही डेम का जलस्तर 278.90 मीटर तक पहुंच गया है और डेम में अब 64 टीएमसी पानी एकत्र हो चुका है। पानी की आवक के आधार पर डेम के गेट कभी भी खोले जा सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 9:01 PM IST
mahi dam
माही डेम : फोटो पत्रिका

बांसवाड़ा। जिले में बीते 24 घंटे से तेज बारिश का दौर थम गया। सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन अधिकतर इलाकों में दिनभर मौसम शुष्क रहा। इस बीच बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 77 मिमी (करीब 3 इंच) बारिश सल्लोपाट में दर्ज हुई, जबकि लोहारिया में 2 इंच बारिश मापी गई। अन्य इलाकों में बांसवाड़ा व केसरपुरा में 24-24 मिमी, दानपुर 15, घाटोल व जगपुरा 47-47, भूंगड़ा 25, गढ़ी 23, अरथूना 27, बागीदौरा 31, शेरगढ़ 58, कुशलगढ़ 9 और सज्जनगढ़ में 15 मिमी वर्षा हुई।

माही डेम में 64 टीएमसी पानी

लगातार बारिश के चलते माही डेम का जलस्तर 278.90 मीटर तक पहुंच गया है और डेम में अब 64 टीएमसी पानी एकत्र हो चुका है। मध्यप्रदेश में स्थित बांध के जलग्रहण क्षेत्र में अच्छी बरसात लगातार जारी रहती है, तो पानी की आवक के आधार पर डेम के गेट कभी भी खोले जा सकेंगे।

डेम प्रशासन की चेतावनी

जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। ऐसे में डेम के बैकवाटर का स्तर ऊपर जा रहा है। कभी भी डेम के गेट खोलने पड़ सकते हैं। डेम और माही नदी के बहाव क्षेत्र में लोग सतर्क रहें और पानी से दूर रहें।

प्रकाशचंद्र रेगर, एक्सईएन, माही बजाज सागर बांध परियोजना

Updated on:
28 Jul 2025, 9:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?