मानसरोवर, झालाना, जेएलएन मार्ग, वैशाली नगर, सीकर रोड, टोंक रोड, गोपालपुरा, ओटीएस, एमडी रोड, आदर्श नगर, बनीपार्क, मालवीय नगर, चारदीवारी, विद्याधर नगर और झोटवाड़ा क्षेत्र में तेज बारिश हुई। अजमेर रोड, दिल्ली रोड सहित अन्य हाइवे पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई। मंदिरों में दर्शनों के लिए पहुंचे भक्त भी परेशान रहे। तीन से चार फीट तक पानी भरने से दुपहिया वाहन और कारें बंद हो गईं।