बिजौलिया कस्बे की छाई की पुलिया और कैसरगंज की पुलिया पर पानी का तेज बहाव जारी है, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में पानी भरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।