बता दें कि 615 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ईसरदा बांध दौसा और सवाई माधोपुर जिलों के सात कस्बों और 1,256 गांवों को पानी की आपूर्ति करेगा। यह टोंक जिले में भिसलपुर बांध के बाद दूसरा सबसे बड़ा बांध है, जिसकी क्षमता 38,800 टीएमसी है। टोंक-सवाई माधोपुर जिले की सीमा पर बनेठा और ईसरदा गांव के बीच स्थित इस बांध पर 600 मीटर की कंक्रीट संरचना है। जल स्तर 262 आरएल मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकता है, जो क्षेत्र की जल आवश्यकताओं को पूरा करता है।