
Banswara News : बांसवाड़ा जिले में अब 146 नई पंचायतों के साथ ही ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 561 हो जाएंगी। आबापुरा, सरेड़ी बड़ी, जौलाना, डूंगरा छोटा, गनोड़ा, छोटी सरवा और नाहरपुरा नई पंचायत समितियां बनेंगी। 2 ग्राम पंचायतों को बांसवाड़ा नगर परिषद में शामिल कर लिया गया है। पंचायती राज अधिनियम के तहत सभी पंचायतों और पंचायत समितियों के गठन के प्रस्ताव का ड्राफ्ट सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने जारी कर दिया।
बांसवाड़ा अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल के अनुसार प्रस्तावित, पुनर्गठित और नवसृजित ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों पर आमजन आपत्तियां छह मई तक दे सकेंगे। उसके बाद 13 मई तक उनका निस्तारण कर 14 से 20 मई तक प्रस्ताव पंचायती राज विभाग को भेज दिए जाएंगे और 21 मई से 4 जून तक राज्य स्तर पर उनका निस्तारण होगा।
नाम - पंचायतें
आबापुरा - 25
सरेड़ी बड़ी - 23
जौलाना - 20
डूंगरा छोटा - 25
नाहरपुरा - 31
नाम - पंचायतें
बांसवाड़ा - 36
गढ़ी - 33
अरथूना - 22
सज्जनगढ़ - 36
आनन्दपुरी - 30
तलवाड़ा - 24
पिछली बार 2019 में हुआ था पुनर्गठन
जुलाई, 2019 में 11 से बढ़ाकर 13 पंचायत समितियां की गईं। 68 नई ग्राम पंचायतें भी बनाई थीं।
पं.स. - वर्तमान - नई - कुल
बांसवाड़ा - 42 - 12 - 53
तलवाड़ा - 29 - 4 - 32
छोटी सरवन - 21 - 9 - 30
गढ़ी - 45 - 15 - 60
अरथूना - 27 - 11 - 38
बागीदौरा - 32 - 4 - 36
गांगड़तलाई - 30 - 9 - 39
आनंदपुरी - 34 - 27 - 61
घाटोल - 45 - 13 - 58
कुशलगढ़ - 33 - 12 - 45
सज्जनगढ़ - 38 - 23 - 61
गनोड़ा - 23 - 2 - 25
छोटी सरवा - 18 - 5 - 23
कुल - 417 - 146 - 561
(नोट : बांसवाड़ा व तलवाड़ा पं.स. की एक-एक पंचायत अब नगर परिषद में शामिल)।