कॉरिडोर में केवल बीआरटीएस बसों का संचालन होना था, जिसके लिए यहां जेएनएनयूआरएम (जवाहरलाल नेहरू नेशनल अरबन रिन्यूवल मिशन) के तहत 100 बसें दी गईं। इन बसों का संचालन पूरी तरह कॉरिडोर में किया जाना था, लेकिन सरकार ने शहर के अन्य रूट पर भी इनका संचालन शुरू कर दिया। इससे कॉरिडोर में नियमित अवधि में बस संचालन नहीं हो सका। नतीजा, कॉरिडोर की मूल भावना खत्म सी हो गई। टुकड़ों में निर्माण होने से भी कॉरिडोर उपयोगी नहीं बन पाया।