बांसवाड़ा

CM Yuva Sambal Scheme : इंटर्नशिप बिना नहीं मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, योजना की नई शर्त युवाओं के लिए बनी बड़ी बाधा

CM Yuva Sambal Scheme : बांसवाडा जिले में बेरोजगारों को भत्ता दिलाने के लिए लागू की गई इंटर्नशिप योजना अब बाधा बनती दिख रही है।

2 min read
फोटो - AI

CM Yuva Sambal Scheme : बांसवाडा जिले में बेरोजगारों को भत्ता दिलाने के लिए लागू की गई इंटर्नशिप योजना अब बाधा बनती दिख रही है। आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 5073 बेरोजगार रजिस्टर्ड है, लेकिन इनमें से केवल करीब 3400 ही भत्ता प्राप्त कर पा रहे हैं। शेष बेरोजगार योजना से वंचित है।

उल्लेखनीय है कि बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहयोग देने के लिए साल 2012 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने यह योजना शुरू की थी। इसके बाद 2019 में योजना को नया रूप देकर 'मुख्यमंत्री युवा संबल योजना" नाम दिया गया। इसमें भत्ता राशि बढ़ाई गई और इंटर्नशिप की शर्त जोड़ी गई थी। यह भत्ता अधिकतम दो साल तक अथवा तीस वर्ष की आयु होने तक बेरोजगारों को दिया जाता है।

ये भी पढ़ें

School on Wheels : राजस्थान के लिए अच्छी खबर, पंचायत चुनाव से पहले सीएम भजनलाल ने की यह बड़ी घोषणा

प्रतिदिन चार घंटे कार्य करना अनिवार्य

इंटर्नशिप के तहत बेरोजगार युवकों को भत्ता पाने के लिए प्रतिदिन करीब चार घंटे बताए गए विभाग में कार्य करना होता है और विभाग से उपस्थिति का प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य होता है। ऐसे में कई बेरोजगार अभ्यर्थी इंटर्नशिप करने के लिए नहीं पहुंचते हैं और भत्ता पाने से वंचित रह जाते हैं। जानकारी के अनुसार विभाग से वर्तमान में पुरुष बेरोजगार को 4 हजार रुपए एवं महिला बेरोजगार को साढ़े 4 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

भत्ता राशि कम होना भी एक कारण

बेरोजगार भत्ते से दूरी का एक मुख्य कारण भत्ता राशि का कम होना है। वर्तमान में जितना भत्ता बेरोजगार को मिलता है, उसकी करीब आधी राशि प्रतिदिन इंटर्नशिप के दौरान विभाग में आने जाने पर खर्च हो जाती है। इसके अलावा जितनी राशि सरकार से मिलती है, उससे अधिक बेरोजगार युवकों को अन्य जगह कार्य करने से मिल जाती है, जिससे वे इसमें रुचि नहीं दिखाते।

हमारी कोशिश सभी बेरोजगार भत्ते का लें लाभ

हमारी कोशिश रहती है सभी बेरोजगार युवक इंटर्नशिप करें और बेरोजगार भत्ते का लाभ लें। हमारी ओर से योग्यतानुसार विभाग भी अलॉट किया जाता है। कुछ विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार ज्वॉइन कर लेते हैं तो कुछ अन्य कारण से ज्वॉइन नहीं करते।
केआर मेघवाल, जिला रोजगार अधिकारी, बांसवाड़ा

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics : पूर्व BJP सासंद ने मुस्लिम महिला से छीना कंबल, सचिन पायलट ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
Published on:
23 Feb 2026 02:08 pm
Also Read
View All