11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara Crime : अयूब लाला गैंग का 5वां आरोपी हिस्ट्रीशीटर जीतू अन्ना भी गिरफ्तार, जानें क्या था केस?

Banswara Crime : अयूब लाला गैंग का 5वां आरोपी हिस्ट्रीशीटर जीतू अन्ना गिरफ्तार। जानें इस पर क्या था केस?

2 min read
Google source verification
Banswara Crime Ayub Lala gang fifth accused History-sheeter Jitu Anna arrested Know what was the case on this

बांसवाड़ा. एमजी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद हिस्ट्रीशीटर जीतू अन्ना को ले जाती पुलिस। फोटो पत्रिका

Banswara Crime : बांसवाड़ा में ब्याज के नाम पर रुपए देकर व्यापारी को धमकाने और रंगदारी के एक मामले में अयूब लाला उर्फ प्रतापगढ़ लाला गैंग के पांचवें आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र उर्फ अन्ना (41 वर्ष) पुत्र फकीरचंद्र सदर बाजार, पिपलोदा, जिला रतलाम, मध्यप्रदेश का निवासी है। उसे सब जेल जावरा से प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र उर्फ अन्ना के खिलाफ पूर्व में पिपलोदा, उदयपुर, दानपुर और बांसवाड़ा में मारपीट, हत्या, धार्मिक भावना आहत पहुंचाने, आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत कुल आठ प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक रमेश चन्द्र सेन, विशालसिंह, खुशपालसिहं मौजूद रहे।

फरवरी में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

ब्याज के नाम पर धमकाने और रंगदारी के मामले में अयूब लाला व अन्य के खिलाफ प्रार्थी जैनुद्दीन शब्बीर जेताजी निवासी मुस्लिम कॉलोनी, बांसवाड़ा ने 23 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अयूब खान व उसके साथियों अब्दुल रव उर्फ बब्बू, मोहम्मद आसिफ उर्फ हेरी व फैयाज को मौके से डिटेन किया था। उस दौरान एक गुजरात पासिंग गाड़ी व एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी।

प्रकरण संख्या 66/2026 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308 (4) (5), 119(1), 61(2), 111(2) (बी) के तहत दर्ज किया गया था। पूर्व में गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

रतलाम में भाजपा नेता पर किया था हमला

हिस्ट्रीशीटर जीतू अन्ना ने गत मार्च माह में रतलाम के नवीन बस स्टैंड पर भाजपा नेता व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर हुए चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस हमले के बाद 24 मार्च को पिपलोदा बंद का आह्वान किया गया था। नगर के व्यापारियों, नागरिकों और आसपास के ग्रामीणों ने जावरा-पिपलोदा-सैलाना रोड चौराहे तक मार्च निकालते हुए चक्का जाम किया था। इसके बाद रतलाम पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी की थी।

2 व्यापारियों से मांगी 1 करोड़ 40 लाख की फिरौती

एक अन्य मामले में बांसवाड़ा शहर के दो व्यापारियों से कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिक्षक विकेश कुमार कमोल पुत्र कालिया कमोल, थाना क्षेत्र कुशलगढ़ के गांव टिम्बा महुडी का निवासी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी शिक्षक ने 30 मार्च को एक व्यापारी की बंद दुकान में शटर के नीचे से फिरौती की चिट्ठी डाली और दूसरे व्यापारी के फार्महाउस पर जाकर एक कर्मचारी को धमकी भरा पत्र थमाया। उसने कहा कि यह जमीन के कागजात हैं और मालिक को दे देना।