
फोटो - AI
Rajasthan Crime : देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाली राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक गोपनीय और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। स्पेशल सेल ने बांसवाड़ा जिले में शनिवार रात घेराबंदी कर आरोपी युवक फरहान को दबोचा। दिल्ली की स्पेशल सेल संदिग्ध के मूवमेंट को ट्रैक कर रही थी। पुख्ता इनपुट मिलने के बाद स्पेशल सेल की टीम बांसवाड़ा के राजातालाब थाना क्षेत्र पहुंची। यहां चूना भट्टी इलाके में दबिश देकर फरहान उर्फ दानिश पुत्र बाबर खान को हिरासत में लिया।
फरहान बीते काफी समय से मुंबई में ओला कैब चलाता था। करीब 7 महीने पहले वह बांसवाड़ा आया था और यहां बहन के साथ किराए के मकान में रहता था। आतंकी और देश विरोधी तत्वों से संबंध होने की आशंका के चलते पुलिस उसे अपने साथ दिल्ली ले गई है।
राजतालाब थाना अधिकारी देवीलाल मीणा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली की स्पेशल सेल टीम फरहान को ले गई है। मामला देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा है। इसलिए कुछ भी बताया नहीं जा सकता।
वहीं एक और क्राइम की खबर में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के मोकमपुरा गांव में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारी लखन पंवार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने पांच लाख अस्सी हजार रुपए उड़ा लिए। 27 तारीख की देर रात लगभग एक बजे, लखन पंवार के खाते से कुल पांच बार लेनदेन हुआ। मात्र आठ मिनट के अंतराल में साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते पर सेंध लगाई। दोपहर करीब 12 बजे जब लखन पंवार ने अपने मोबाइल पर आए संदेश देखे, तो उनके होश उड़ गए।
अपराधियों ने रात के समय मात्र पांच ट्रांजक्शन में कुल पांच लाख अस्सी हजार से अधिक की रकम साफ कर दी थी। पीड़ित ने रात में किसी भी प्रकार का कोई ओटीपी या पिन किसी के साथ साझा नहीं किया था, जिससे यह मामला पूरी तरह हाईटेक साइबर फ्रॉड का नजर आ रहा है। खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने के बाद पीड़ित व्यापारी तुरंत स्थानीय पुलिस और साइबर सेल की शरण में पहुंचा।
लखन पंवार ने मामले की लिखित शिकायत साइबर थाने बांसवाड़ा में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक से संपर्क कर ट्रांजक्शन हिस्ट्री और जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उसकी डिटेल खंगाल रही है।
Published on:
31 May 2026 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
