14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : राजस्थान में BAP नेता के भाई का मर्डर, प्रेम-प्रसंग की आशंका, ग्रामीण आक्रोशित

Banswara Murder : बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीएपी नेता अशोक निनामा ने आरोप लगाया कि उनके भाई अनिल निनामा की पीट-पीटकर हत्या की गई है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Banswara BAP leader Ashok Ninama brother Anil Ninama murdered suspected love affair villagers angry
Play video

मृतक की फोटो। पत्रिका

Banswara Murder : राजस्थान में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर रात घायल मिले। तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान तोड़ा दम दिया। बताया जा रहा है कि बांसवाड़ा में घाटोल ब्लॉक के खमेरा क्षेत्र में भारत आदिवासी पार्टी के नेता अशोक निनामा के भाई अनिल निनामा की कथिततौर पर मारपीट के बाद मौत हो गई। इस हत्या बाद से घाटोल और आस-पास के इलाकों में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है।

अनिल को बेरहमी से पीटा

जानकारी के अनुसार, बोरपी केरेंग निवासी अनिल निनामा (पुत्र केशव निनामा) एक सामाजिक कार्यक्रम नोतरा में शामिल होने गए थे। जहां कार्यक्रम में किसी बात पर विवाद हुआ। उधर पुलिस के अनुसार, बांसलीखेड़ा निवासी अनिल निनामा (28 वर्ष) को सोमवार रात कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे काली मगरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में झाड़ियों में फेंक दिया। घटनास्थल उसके घर से करीब 12 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

आज होगा पोस्टमार्टम

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनिल को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान अनिल होश में था, जहां उसके बयान भी लिए गए। उसने 2-3 लोगों के नाम लिए, जिनमें एक महिला का नाम भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि महिला का पति सरकारी कर्मचारी है। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। फिलहाल शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है, जहां करीब दो दर्जन परिजन और ग्रामीण मौजूद हैं।

प्रेम-प्रसंग का मामला

मामले में प्रेम-प्रसंग को कारण माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि मृतक के भाई अशोक निनामा घाटोल विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि उनकी बहन बांसलीखेड़ा ग्राम पंचायत की प्रशासक हैं।

अभी कुछ नहीं कहा सकते - बांसवाड़ा एसपी

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। करीब 3-4 लोग हत्या में शामिल हो सकते हैं। टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ​पुलिस कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है।