बांसवाड़ा

पति-पत्नी का जोरदार बिजनेस : बीवी शराब की दो दुकानों की मालकिन, पति गुजरात में करता है अवैध तस्करी

Crime News: दो दिन पूर्व कुशलगढ़ क्षेत्र में महुड़ा निवासी प्रमोद पुत्र दशरथलाल कलाल को अवैध शराब ले जाते गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने शराब एक टायर पंक्चर बनाने वाले से खरीदने की बात कही थी।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Banswara News: बांसवाड़ा के मोहकमपुरा और छोटी सरवा की लाइसेंसी शराब की दुकान की मालकिन का पति ही शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ है। इधर, आबकारी विभाग उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कह रहा है।

दो दिन पूर्व कुशलगढ़ क्षेत्र में महुड़ा निवासी प्रमोद पुत्र दशरथलाल कलाल को अवैध शराब ले जाते गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने शराब एक टायर पंक्चर बनाने वाले से खरीदने की बात कही थी, जबकि वह खुद शराब की दो दुकानों का मालिक है। ऐसे में इस मामले में आगे और उच्चाधिकारी से जांच की मांग होने लगी है। पकड़ी गई शराब की मात्रा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने 36 बोतल शराब की जब्ती बताई है।

ये भी पढ़ें

पापा की बेइज्ज्ती हुई, मम्मी मैं जा रहा हूं… प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या

नहीं होगी कार्रवाई

मोहकमपुरा और छोटी सरवा की दुकानें प्रमोद कलाल की पत्नी सेजल के नाम से हैं। कानूनन लाइसेंस उसकी पत्नी के नाम है, इसलिए हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।

राजीव सिंह, सीआई, आबकारी

मोना डूंगर का लाइसेंसी फंस गया

बीते दिनों गुजरात में एक शराब से भरी एक कार पकड़ी थी व प्रमोद कलाल को गिरफ्तार किया था। गुजरात में शराब परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भाग गए थे। पुलिस की जांच में पता चला कि मोडा डूंगर क्षेत्र से यह शराब खरीदी गई। वैसे भी गुजरात पुलिस अवैध शराब तस्करी के मामले में जिले के कई कारोबारियों को गिरतार कर चुकी है।

Published on:
06 Aug 2024 04:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर