16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पापा की बेइज्ज्ती हुई, मम्मी मैं जा रहा हूं… प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या

प्रेम प्रसंग में हाफिजगंज के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहा है कि मम्मी मैं तो जा रहा हूं… पता नहीं मैं बचूंगा या नहीं। भाई-बहनों को खुश रखना।

less than 1 minute read
Google source verification

अजीत ( फाइल फोटो )

बरेली। प्रेम प्रसंग में हाफिजगंज के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मम्मी मैं तो जा रहा हूं… पता नहीं मैं बचूंगा या नहीं। भाई-बहनों को खुश रखना। मेरी वजह से पापा को सुननी पड़ी, उन्हें दबना पड़ा। अब मेरे पापा को कोई सुना न पाए। मेरी आखिरी इच्छा यही है।

गांव की लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग
हाफिजगंज क्षेत्र के रहने वाले अजीत का गांव की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन-चार दिन पहले घरवालों ने लड़की को घर से निकाल दिया। कहा कि उसी (अजीत) के साथ रहना। अजीत के परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। इसके बाद लड़की और लड़के के घरवालों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि लड़की के घरवालों ने लड़के के पिता को धमकाया।

लड़की को धमकी, संबंध रखे तो जान से मार देंगे

लड़की के घरवालों ने अजीत को धमकी दी थी कि अगर संबंध रखे तो मार देंगे। एक दिन पहले उसके पिता के साथ गाली गलौज की। उन्हें भी धमकाया। अजीत अपनी रिश्तेदारी में शीशगढ़ क्षेत्र के गांव मानपुर चला गया। सोमवार को उसने जहर खा लिया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गये। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिवार वाले शव को घर पर ले आए थे। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अजीत की मां ने बताया कि उनके बेटे को धमकी दी। मेरे पति को भी बेइज्जत किया। इसी वजह से मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग