आवेदन की अंतिम तिथि ३० जून, बिन फीस करें डिप्लोमा
बांसवाड़ा. जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए बढ़ी खुश खबरी है। अब वे बिना कोई शुल्क दिए प्रमाण पत्र से लेकर स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम व डिप्लोमा कर सकते हैं। जी हॉ यह हकीकत है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) कुछ एेसा ही योजना लाया है। इसमें जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क से पूर्णतया मुक्त रखा गया है। एेसे में यह अवसर शानदार है।
आप इस वर्ग के हैं तो अवसर का लाभ उठाएं। इसके लिए 30 जून तक आवेदन करना होगा। इसमें इग्नू की ओर से संचालित कई पाठ्यक्रम व डिप्लोमा कोसर्स शामिल किए गए हैं। बांसवाड़ा शहर में श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय एवं अरावली पीजी महाविद्यालय ठीकरिया में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इन केन्द्रों पर प्रभारी से सम्पूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।
यह लाएं साथ...
इग्नू की यह योजना मानव संसाधन विकास मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से चलायी जा रही है। इस निशुल्क योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले विद्यार्थियो को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ आधार कार्ड व जाति प्रमाण पत्र की स्व प्रमाणित प्रति देनी होगी।
अब जरूरी हो गया है
उच्च शिक्षा में समय की मांग अनुसार अन्य विषयों का भी ज्ञान आवश्यक हो गया है। एेसे में यह विद्यार्थियों क लिए सुनहरा अवसर है। इस पाठ्यक्रम को आप नियमित कोसर्स के साथ भी कर सकते हैं। एक्सट्रा क्वालिटी के रूप में यह डिग्री प डिप्लोमा आपके कभी भी काम आ सकते हैं।
आर्थिक संकट हटा
जनजाति वर्ग के सैकड़ों विद्यार्थी आर्थिक समस्याओं के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। इसको ध्यान में रखकर उन्हें यह श्रेष्ठ अवसर मिला है।
जो चाहो वो पढ़ो
इग्नू की ओर से वर्तमान में कई विषयों में छ: माह से लेकर 3 वर्ष तक के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार इसमें से किसी भी विषय का चयन कर सकता है।