
IGNOU
लखनऊ. इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(IGNOU) द्वारा संचालित लगभग 232 से अधिक पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई निश्चित की गई है। इसके अलावा इग्नू के एम.बी.ए. प्रोग्राम में प्रवेश लेने की प्रवेश अधिसूचना भी जारी की गयी है। इच्छुक अभ्यथी इग्नू की वेबसाइट http://www.ignou.ac.in/ पर जाकर प्रवेश फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।
एमबीए के फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख घोषित
एमबीए के प्रवेश फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 01 जून 2018 निश्चित की गई है।क्षेत्रीय निदेशक डॉ मनोरमा सिंह ने बताया कि इस सत्र में सभी चार तरह के पाठ्यक्रम जिनमें छह महीने के प्रमाण पत्र, एक वर्षीय डिप्लोमा, स्नातक व परास्नातक के कार्यक्रम सम्मिलित हैं। प्रवेश प्रक्रिया सम्पूर्णतः ऑनलाइन कर दी गई है, एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपने नवीनतम चित्र एवं प्रमाण पत्रों को स्कैन कर इग्नू की वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकतें हैं।
एससी-एसटी छात्रों के लिए मुफ्त
क्षेत्रीय निदेशक ने ये भी बताया कि एस.सी. एवं एस.टी. वर्ग के विद्यार्थियों को स्नातक स्तर तक के पाठ्यक्रमों में बिना शुल्क लिए ही प्रवेश दिया जाएगा, तथा उन्हें ऑफलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है। इस वर्ग के विद्यार्थियों को यह सुविधा जुलाई सत्र-2018 में सभी छः माह के सर्टीफिकेट प्रोग्राम, सभी डिप्लोमा प्रोग्राम, बी.पी.पी., सभी स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम जैसे - बी.ए., बी.कॉम, बी.एस.सी., बी.टी.एस., बी.एस.डब्ल्यू., बी.एल.आई.एस. एवं शोध स्तर के कार्यक्रमों हेतु प्रदान की जायेगी।
क्षेत्रीय निदेशक ने ये भी बताया कि ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के विद्यार्थी जिन्हें ऑनलाइन प्रवेश लेने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई आ रही हो ऐसे विद्यार्थी किसी भी निकटतम कॉमन सर्विस सेन्टर पर सम्पर्क कर निर्धारित अतिरिक्त शुल्क अदा करने के पश्चात् अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकतें हैं।
इग्नू के सभी अध्ययन केन्द्रों एस.सी./एस.टी. वर्ग के अभ्यर्थियों इग्नू के लिए दो पेज का आवेदन पत्र निःशुल्क उपलब्ध है जिसे भरकर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण पत्रों सहित इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र पर आवेदन कर सकते हैं। जिन एस.सी./एस.टी. अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन कर दिया है उन्हें क्षेत्रीय केन्द्र पर शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु आवेदन करना होगा एवं प्रमाण पत्रों के जांच के पश्चात जमा किया हुआ शुल्क वापस कर दिया जायेगा।
क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत कॉमन सर्विस सेन्टर को चला रहे ग्राम स्तरीय उद्यमियों का जिले स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र द्वारा पूरा कर लिया गया है, जिससे इग्नू में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया में वे छात्रों की सहायता कर सकें।
Published on:
23 May 2018 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
