बांसवाड़ा

अब सोशल मीडिया पर वर्दी में नहीं कर सकेंगे पर्सनल पोस्ट, पुलिसकर्मियों के लिए आदेश जारी

अब सोशल मीडिया पुलिस के जवान या अधिकारी वर्दी में कोई रील या पोस्ट नहीं डाल सकेंगे। क्योंकि इससे पुलिस की छवि को धूमिल होती है। इसके लिए महानिदेशक यूआर साहू ने आदेश जारी किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2024, 10:10 AM IST
Feature image

अब सोशल मीडिया पुलिस के जवान या अधिकारी वर्दी में कोई रील या पोस्ट नहीं डाल सकेंगे। क्योंकि इससे पुलिस की छवि को धूमिल होती है। इसके लिए महानिदेशक यूआर साहू ने आदेश जारी किए हैं। इसमें प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षक को निर्देश की पालना कराने की जिम्मेदारी दी है। गौरतलब है कि कई बार पुलिस जवान पुलिस वर्दी में अनर्गल रील बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते थे। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। एक बार समझाइश के बाद भी पुलिस जवान नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश हैं। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि वर्दी हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ऐसे में इसका किसी भी प्रकार के मनोरंजन के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है। दूसरा यदि पुलिस के जवान ही मनमर्जी की रील बनाने लगेंगे तो उनकी इज्जत कौन करेगा ? समाज के प्रति हमारी अपनी जवाबदेही है। इसे बनाए रखने के लिए ही आदेश जारी हुए हैं। हम इसकी बांसवाड़ा में 100 प्रतिशत पालना कराएंगे।

पुलिस से संबंध काम पर रोक नहीं

आदेश में इस बात का भ उल्लेख किया गया है कि पुलिस से संबंधित पोस्ट डालने में किसी भी प्रकार की रोक नहीं है। जैसे यदि पुलिस कहीं पर कोई कार्रवाई करती है तो इसकी जानकारी लोगों तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंचा सकती है। इस आदेश की पालना आरएसी, क्यूआरटी और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर भी करानी होगी।

Updated on:
20 May 2024, 10:10 AM IST
Published on: