24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Update: राजस्थान में केरल के रास्ते होगी ‘मानसून’ की एंट्री… जल्द ही मिलेगा भीषण गर्मी से छुटकारा

राजस्थान में मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केरल के रास्ते मानसून राजस्थान में प्रवेश करने जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 23 Oct 2024, 12:00 PM IST

राजस्थान में मानसून को लेकर खुशखबरी सामने आ रही है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार को निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून के 31 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद प्रदेश में 25 जून को एंट्री होगी।

केरल में मानसून आम तौर पर एक जून को पहुंचता है। पिछले साल यह 8 जून को केरल पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के राजस्थान में 25 जून तक पहुंचने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 कौन जीत रहा है? कांग्रेस को लेकर ये बड़ी भविष्यवाणी

तापमान और होगी वृद्धि

प्रदेश में के सभी जिलों में पिछले करीब एक सप्ताह से लू चल रही है। रविवार को प्रदेश के 7 शहरों का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। गंगानगर और बारां जिले के अंता में सर्वाधिक 46.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 18 जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल आने वाले 3-4 दिन तक मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होना संभव है।

यह भी पढ़ें : हो जाइए तैयार… आ रहा है 12वीं साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स का रिजल्ट; ऐसे डाउनलोड़ करें अपनी मार्कशीट