
Weather Update: हाड़ौती अंचल में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। सूर्यदेव अपना रौद्र रूप दिखा रहे हैं। आसमां से अंगारे बरस रहे हैं। लू के थपेड़ों से न दिन में चैन है, न रात में सुकून। अब रातें भी तप रही हैं। गर्म हवा झुलसा रही है। हालात यह हैं कि सुबह 9 बजे से ही धूप तल्ख तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार काे कोटा का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 46.2 व 1 डिग्री बढ़कर न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटे की रही। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 90 मिनट के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कोटा समेत राजस्थान के 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले 90 मिनट के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, कोटा, बूंदी और सवाईमाधोपुर जिलों और आसपास में कहीं-कहीं पर तेज सतही हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) और मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे न लेने की सलाह दी है।
वहीं राजस्थान के कई जिलों में लू का प्रकोप जारी है ऐसे में गर्मी के कहर के चलते अब चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। लू-तापघात को लेकर प्रशासन की ओर से भी चेतावनी दी गई हैै। धूप में जाने से बचें। ठंडी जगह पर रहें। हल्के रंग व ढीले आरामदायक कपड़े पहनें। दोपहर के समय बाहर की गतिविधियों से बचें। तरल पदार्थ पीते रहें। अधिक तेल, मसाला, तीखी चीजों को खाने से बचें। धूप और तेज गर्म हवा के संपर्क में सीधे आने से बचें।
Updated on:
25 Oct 2024, 12:31 PM IST
Published on:
20 May 2024, 8:06 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.