बांसवाड़ा

‘मैं चुनाव में एक करोड़ खर्च कर अध्यक्ष बना हूं’, कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ में तकरार

नगरपालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा एवं ईओ सोहनलाल नायक के बीच शहरी रोजगार गारंटी योजना में श्रमिकों के नियोजन और श्रमिकों को वार्ड में ही काम देने की बात को लेकर जमकर तकरार हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2022, 6:15 PM IST
banswara.jpg

कुशलगढ़ (बांसवाड़ा)। नगरपालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा एवं ईओ सोहनलाल नायक के बीच शहरी रोजगार गारंटी योजना में श्रमिकों के नियोजन और श्रमिकों को वार्ड में ही काम देने की बात को लेकर जमकर तकरार हुई। गत 19 अक्टूबर की घटना से जुड़ा 57 सेकंड का वीडियो अब सामने आया है, जो चर्चा में है। नगरपालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा भारतीय जनता पार्टी के हैं। नगरपालिका में इसी पार्टी का बोर्ड है।

वीडियो में दोनों उलझते दिख रहे हैं। दोनों मस्टररोल फाड़ने की बात पर भी आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वीडियो में पालिकाध्यक्ष यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि 260 रुपए में श्रमिकों को खरीद नहीं लिया है। रोजगार गारंटी कहते किसको हैं। श्रमिक काम कर रहे हैं, मैं आपको दिखा सकता हूं। मैं चुनाव में एक करोड़ रुपए खर्च कर अध्यक्ष बना हूं, मैं आपसे पैसे नहीं मांग रहा हूं। मैंने मस्टररोल तालाब में फेंक दिए हैं। अपनी जेब से श्रमिकों को पैसे दे दूंगा।

मस्टररोल क्यों फाड़ दिए, आप मुझ पर अहसान नहीं कर रहे
इसके जवाब में ईओ वीडियो में यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि योजना में काम तो करना पड़ेगा। आप हर बात में जिद क्यों कर रहे हैं। मस्टररोल क्यों फाड़ दिए थे। आप मुझ पर अहसान नहीं कर रहे हो। वायरल वीडियो के संबंध में ईओ नायक ने कहा कि श्रमिकों के नियोजन को लेकर कहासुनी हुई थी। अध्यक्ष आवेश में आ गए थे। पालिकाध्यक्ष से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

Updated on:
13 Nov 2022, 6:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?